फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump administration proposes selling nearly USD 6 billion in weapons to Israel

Israel-US: संघर्ष विराम की कोशिशों के बीच इस्राइल को 6 अरब डॉलर के हथियार बेचेगा यूएस, ट्रंप प्रशासन की मंजूरी

Sat, 20 Sep 2025 06:16 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 20 Sep 2025 06:16 AM IST
सार

यह सौदा ऐसे समय हो रहा है जब इस्राइल और हमास के बीच लगभग दो साल से चल रहा युद्ध हर बीतते दिन के साथ बढ़ता जा रहा है। इसे खत्म करने की अमेरिका की मध्यस्थता की कोशिशें भी ठप पड़ी हैं।

विज्ञापन
Trump administration proposes selling nearly USD 6 billion in weapons to Israel
डोनाल्ड ट्रंप और बेंजमिन नेतन्याहू - फोटो : ANI

विस्तार

गाजा युद्ध को लेकर वैश्विक स्तर पर आलोचनाएं झेल रहे इस्राइल को अमेरिका छह अरब डॉलर के हथियार बेचने जा रहा है। ट्रंप प्रशासन ने इसकी अनुमति भी दे दी है। प्रशासन ने अमेरिकी कांग्रेस को इस बारे में सूचित किया है। ट्रंप प्रशासन ने बताया कि वह इस्राइल को लगभग 6 अरब डॉलर (करीब 50 हजार करोड़ रुपये) के हथियार बेचने की योजना बना रहा है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब गाजा युद्ध को लेकर इस्राइल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती आलोचना का सामना कर रहा है।

विज्ञापन


हथियारों को लेकर इस प्रस्ताव के तहत अमेरिका इस्राइल को 3.8 अरब डॉलर की कीमत के 30 AH-64 अपाचे हेलीकॉप्टर देगा। इसके अलावा, इस सौदे में 1.9 अरब डॉलर के 3,200 पैदल सेना के लिए बख्तरबंद वाहन शामिल हैं। प्रस्ताव के मुताबिक, इन हथियारों की आपूर्ति दो से तीन साल बाद या उससे भी अधिक समय में होगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि यह सौदा ऐसे समय हो रहा है जब इस्राइल और हमास के बीच लगभग दो साल से चल रहा युद्ध हर बीतते दिन के साथ बढ़ता जा रहा है। इसे खत्म करने की अमेरिका की मध्यस्थता की कोशिशें भी ठप पड़ी हैं। हाल ही में दोहा (कतर) में हमास नेताओं पर इस्राइल के हमले के बाद मध्य-पूर्व में अमेरिकी सहयोगियों ने कड़ी निंदा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्राइल की लगातार मदद कर रहा अमेरिका
वहीं, दूसरी ओर अमेरिका अंतरराष्ट्रीय दबाव और कई डेमोक्रेट सीनेटरों की आपत्तियों के बावजूद लगातार इस्राइल को सैन्य मदद दे रहा है। इस साल इस्राइल के लिए ट्रंप प्रशासन ने अब तक करीब 12 अरब डॉलर की सैन्य सहायता को मंजूरी दी है। बीते जून में अमेरिका ने आधा अरब डॉलर के हथियारों की सप्लाई का सौदा किया था, जिसमें बम गाइडेंस किट शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed