फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump administration plans to track 450000 migrant children who cross US-Mexico border

US: मैक्सिको सीमा पार कर आए 450000 प्रवासी बच्चों का पता लगा रहा ट्रंप प्रशासन, घर-घर जाकर खटखटा रहा दरवाजा

Sat, 03 May 2025 01:41 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 03 May 2025 01:41 AM IST
सार

ट्रंप प्रशासन उन 450,000 प्रवासी बच्चों का घर-घर जाकर पता लगा रहा है, जो बाइडन प्रशासन के दौरान अपने माता-पिता के बिना मैक्सिको सीमा पार कर अमेरिका आए थे। प्रशासन का कहना है कि वह बच्चों को ढूंढकर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहता है। हालांकि, प्रवासी अधिकार कार्यकर्ता ट्रंप प्रशासन की इस योजना पर शक जता रहे हैं।   
 

विज्ञापन
Trump administration plans to track 450000 migrant children who cross US-Mexico border
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन 450,000 प्रवासी बच्चों का पता लगाने की योजना बना रहा है। ये बच्चे पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यकाल के दौरान अपने माता-पिता के बिना मैक्सिको सीमा पार कर अमेरिका आए थे। बच्चों का पता लगाने के लिए होमलैंड सिक्योरिटी और एफबीआई के एजेंट घर-घर जाकर दरवाजा खटखटा रहे हैं, जिससे कि बच्चों की समीक्षा की जा सके। 

विज्ञापन


ट्रंप प्रशासन का कहना है कि वह बच्चों को ढूंढकर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहता है। अधिकारियों का कहना है कि कई बच्चे हाल के वर्षों में सीमा पार कर अमेरिका आए और बाद में वयस्क प्रायोजकों, आमतौर पर माता-पिता, रिश्तेदारों या पारिवारिक मित्रों के साथ घरों में रखे गए। हालांकि, प्रवासी अधिकार कार्यकर्ता ट्रंप प्रशासन की इस योजना पर शक कर रहे हैं। उनका मानना है कि ट्रंप प्रशासन बच्चों और उनके साथ रहने वाले वयस्कों को पकड़कर देश से बाहर निकालने की कोशिश कर सकता है। खासकर तब, जब वह कानूनी रूप से देश में नहीं रह रहे हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Trade War:  चीन ने कहा- टैरिफ से जुड़े अमेरिका के प्रस्तावों का कर रहे मूल्यांकन, वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी
विज्ञापन
विज्ञापन


न्याय विभाग का आरोप- एक व्यक्ति ने 14 वर्षीय लड़की का यौन शोषण किया
ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि प्रवासी बच्चों के साथ रहने वाले वयस्क प्रायोजकों की सही तरीके से जांच नहीं की जाती थी, जिससे कुछ लोगों को शोषण का खतरा रहता था। न्याय विभाग ने एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है कि उसने 14 वर्षीय लड़की को ग्वाटेमाला से अमेरिका आने के लिए बहलाया और फिर उसे अपनी बहन बताकर उसकी कस्टडी ले ली। इसके बाद, उसने लड़की का यौन शोषण किया। 


वयस्क प्रायोजकों से पूछताछ कर रहे एजेंट
अधिकारियों का कहना है कि ट्रंप प्रशासन अब घर-घर जाकर जांच करवा रहा है। एफबीआई और सुरक्षा एजेंसियों के एजेंट बच्चों और उनके वयस्क प्रायोजकों से पूछताछ कर रहे हैं। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य और मानव सेवा अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि 2023 से लगभग 65,000 शिकायतें दर्ज की गई हैं और लगभग 450 मामलों को जांच के लिए कानून प्रवर्तन अधिकारियों को भेजा गया है। उनका कहना है कि हर रिपोर्ट की जांच की जा रही है, क्योंकि बच्चों की सुरक्षा सबसे जरूरी है। स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर ने बुधवार को ट्रंप के साथ कैबिनेट बैठक के दौरान समीक्षा का संदर्भ देते हुए कहा कि उनकी एजेंसी बच्चों को खोजने की कोशिश कर रही है। 

ये भी पढ़ें: India-US Trade: ट्रंप के बाद वेंस ने मोदी को बताया 'बेहतर वार्ताकार', भारत के साथ व्यापार समझौते पर दिया अपडेट

बाइडन प्रशासन में भी चलाया गया कार्यक्रम, लेकिन विफल रहा
संघीय निगरानी रिपोर्ट के अनुसार, डेमोक्रेटिक बाइडन प्रशासन के कार्यकाल के दौरान भी प्रवासी बच्चों का पता लगाने का कार्यक्रम चलाया गया, लेकिन उस समय कुछ समस्याएं रहीं, जिनमें सभी प्रायोजकों की पृष्ठभूमि की सही तरीके से जांच न होना, गलत पते देना, या झूठी जानकारी देना आदि। रिपोर्ट जारी होने के बाद, बाइडन प्रशासन ने कहा कि उसने पहली ही प्रशिक्षण, निगरानी, प्रौद्योगिकी और मूल्यांकन के माध्यम से मुद्दों को सुधारने के लिए काम किया है। हजारों बच्चे वैध परिवारों के साथ भी रह रहे हैं, लेकिन उनमें से कुछ को डर है कि कहीं ट्रंप प्रशासन उन्हें भी जांच में फंसाकर उनके परिवार को निर्वासित न कर दे। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed