फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump accuses Cohen hearing also resposible for failure of Hanoi Summit

कोहेन से पूछताछ भी शिखर वार्ता की विफलता के कारणों में है शामिल : ट्रंप

Mon, 04 Mar 2019 03:43 PM IST
अमर शर्मा भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 04 Mar 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
Trump accuses Cohen hearing also resposible for failure of Hanoi Summit
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि पिछले सप्ताह संसद द्वारा उनके पूर्व वकील से की गई पूछताछ भी उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ उनकी शिखर वार्ता की विफलता के कारणों में से एक है। हालांकि, उनके राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने बैठक के सफल रहने का दावा किया है। वियतनाम में बृहस्पतिवार को उत्तर कोरिया के निरस्त्रीकरण को लेकर हुई ट्रंप और किम की दूसरी शिखर वार्ता विफल हो गई थी।

विज्ञापन


ट्रंप ने कहा था कभी-कभी आपको चलना पड़ता है और यह उन दिनों में से एक था। उसी समय डेमोक्रैट्स की अगुवाई वाली कांग्रेस की एक समिति ने ट्रंप के पूर्व वकील माइकल कोहेन से पूछताछ की थी। कोहेन ने ट्रंप पर नस्ली और धोखेबाज होने का आरोप लगाया था। रविवार को ट्रंप ने कहा कि सुनवाई भी वार्ता के विफल होने का कारण है।
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया कि उत्तर कोरिया के साथ महत्वपूर्ण परमाणु शिखर वार्ता के समय डेमोक्रैट्स का खुली सुनवाई में दोषी करार दिए गए झूठे व्यक्ति और धोखेबाज से पूछताछ करना वार्ता विफल होने का कारण हो सकता है। उन्होंने कहा कि शायद यह अमेरिकी राजनीति का नया पतन था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के देश से बाहर रहने के दौरान ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। शर्मनाक।

हालांकि, अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने सीबीएस के कार्यक्रम ‘फेस द नेशन’ में रविवार को कहा कि शिखर वार्ता को एक सफलता के रूप में देखा जाना चाहिए क्योंकि राष्ट्रपति ने अमेरिकी राष्ट्रीय हितों की रक्षा की और इसे आगे बढ़ाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed