फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Tropical Storm Cristobal extends eastward in America, many areas submerged

अमेरिका के बड़े इलाके की तरफ बढ़ रहा ‘क्रिस्टोबल' तूफान, कई क्षेत्र जलमग्न

Tue, 09 Jun 2020 02:50 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 09 Jun 2020 02:50 AM IST
विज्ञापन
Tropical Storm Cristobal extends eastward in America, many areas submerged
तुफान(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : social media

अमेरिका में लुइसियाना में उठा उष्णकटिबंधीय तूफान ‘क्रिस्टोबल’ सोमवार की सुबह तक पूर्व की तरफ बढ़ गया। इसके बाद सोमवार को मिसिसिपी के समुद्र तटों पर बहुत ऊंची लहरें देखी गईं  जिससे अलबामा द्वीप और उससे लगे शहर के कुछ हिस्सों तथा फ्लोरिडा में जबरदस्त बवंडर पैदा हुआ। इन इलाकों के कई हिस्से जलमग्न हो गए हैं।

विज्ञापन


मिसिसिपी नदी के मुहाने और ग्रैंड आइल के आसपास 100 किलोमीटर प्रति घंटे से भी तेज रफ्तार से हवाएं चलीं और कई जगह बाढ़ का खतरा पैदा हो गया। तूफान की ताकत से खाड़ी तट पर भारी वर्षा हुई और फ्लोरिडा पैंडल इलाके के बड़े क्षेत्र में खतरा पैदा हो गया।
विज्ञापन


कई जगह भूस्खलन का भी अंदेशा है। तूफान न्यू ऑरलियंस के उत्तर-पश्चिम में 64 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार पर केंद्रित रहा। हालांकि मियामी में राष्ट्रीय तूफान केंद्र के मुताबिक, अगले कई घंटों में यह तूफान कमजोर होगा। इसके मंगलवार रात से बुधवार तक विस्कॉन्सिन से आगे और कनाडा तक बढ़ने के आसार हैं, जो बड़ी तबाही ला सकता है। मंगलवार सुबह से तूफान के उत्तरी खाड़ी तट पर बाढ़ और भूस्खलन लाने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिनों तक जारी रह सकती है बाढ़-बारिश

न्यू ओर्लियंस में बाढ़ का पानी सड़कों और घरों में भर गया है जिसे पंपिंग सिस्टम से निकालने की कोशिश की गई लेकिन यह सिस्टम ठीक से काम नहीं कर पा रहा था। सड़कों और राजमार्गों पर कई गाड़ियां और ट्रक फंस गए हैं। अलबामा में डॉफिन द्वीप को जोड़ने वाला पुल बंद करना पड़ा जिससे यातायात प्रभावित हो गया। अभी कई दिनों तक बारिश और बाढ़ जारी रहने के आसार जताए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed