फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trial against Donald Trump will start from May 20 next year accused of keeping confidential documents at home

US: अगले साल 20 मई से डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ शुरू होगा मुकदमा, गोपनीय दस्तावेज घर पर रखने का आरोप

Sat, 22 Jul 2023 11:20 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 22 Jul 2023 11:20 PM IST
सार

अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, संघीय न्यायाधीश वर्गीकृत दस्तावेज मामले की देखरेख कर रहा है। संघीय न्यायाधीश ने शुक्रवार को सुनवाई के लिए तारीखों का एलान किया। न्यायाधीश ने मुकदमे के लिए 20 मई 2024 की तारीख मुकर्रर की है। डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने दर्जनों गोपनीय दस्तावेजों को अवैध तरीके से अपने पास रखा है।

विज्ञापन
Trial against Donald Trump will start from May 20 next year accused of keeping confidential documents at home
Former US President Donald Trump - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें अब बढ़ने वाली है। वर्गीकृत दस्तावेज मामले में ट्रंप के खिलाफ अगले साल मई से मुकदमा शुरू होगा।  

विज्ञापन

कैलेंडर में ट्रंप का मामले पर जोर
अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, संघीय न्यायाधीश वर्गीकृत दस्तावेज मामले की देखरेख कर रहा है। संघीय न्यायाधीश ने शुक्रवार को सुनवाई के लिए तारीखों का एलान किया। न्यायाधीश ने मुकदमे के लिए 20 मई 2024 की तारीख मुकर्रर की है। डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने दर्जनों गोपनीय दस्तावेजों को अवैध तरीके से अपने पास रखा है। न्यायाधीश एलीन एम कैनन ने अपने आदेश में कहा कि मुकदमा मियामी शहर से ढाई घंटे की दूरी पर उत्तर की ओर स्थित फोर्ट पियर्स शहर में होना था। न्यायाधीश कैनन ने इस साल और अगले साल की सुनवाई का एक कैलेंडर जारी किया। इसमें ट्रंप के मामले को केंद्रित किया गया था।

विज्ञापन

काफी महत्वपूर्ण है कार्रवाई का समय
अमेरिकी मीडिया के अनुसार, ट्रंप के खिलाफ कार्यवाही का समय काफी महत्वपूर्ण है। क्योंकि रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के नामांकन के लिए ट्रंप का नाम सबसे आगे है। इस दौरान चुनावी कार्यक्रम के साथ-साथ ट्रंप को अदालत में भी समय देना होगा। कैनन के फैसले पर न्याय विभाग ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।  पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ जासूसी अधिनियम के उल्लंघन का आरोप है। ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने संवेदनशील राष्ट्रीय सुरक्षा जानकारी वाले 31 दस्तावेजों को अवैध रूप से रखा  था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रंप ने बताया सस्ता और साधारण फोल्डर
अपने  'मार-ए-लागो' घर पर फाइलें मिलने के बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा था और कहा था कि ये सभी साधारण और सस्ते फोल्डर थे। शायद गेस्टापो (अधिकारी) ने इन खाली फोल्डरों को उठाकर ले गए। इनमें कुछ नहीं मिलने वाला है।  गेस्टापो ने इन फोल्डरों को एक दस्तावेज के रूप में गिना, जो कि वे नहीं हैं। ट्रंप ने कहा था कि यह एक नफरती मार्क्सवादी ठग हो सकता है। बाइडन के घर मिले फाइलों को दबाने और बदलने के लिए इस तरह की योजना बनाई गई है। राष्ट्रपति के रूप में मैंने कुछ भी गलत नहीं किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed