फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Travel ban imposed in Wuhan of China after coronavirus outbreak

चीन में कोरोनावायरस से 17 लोगों की मौत, वुहान में स्थानीय लोगों के यात्रा करने पर प्रतिबंध

Thu, 23 Jan 2020 09:54 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 23 Jan 2020 09:54 AM IST
विज्ञापन
Travel ban imposed in Wuhan of China after coronavirus outbreak
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Twitter

चीन के वुहान शहर में अधिकारियों ने स्थानीय लोगों के यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह फैसला तेजी से फैल रहे खतरनाक कोरोनावायरस को रोकने के लिए लिया गया है। बता दें कि वुहान शहर से ही कोरोनावायरस फैलना शुरू हुआ था। गुरुवार सुबह 10 बजे (स्थानीय समयानुसार) से शुरू हुए इस यात्रा प्रतिबंध के तहत शहरी बसें, सबवे, फेरी और लंबी दूरी के यातायात संसाधन संचालित नहीं होंगे। 

विज्ञापन


विज्ञापन


इसके अलाना वुहान से जाने वाली उड़ानों और ट्रेनें भी रद्द कर दी गई हैं। अभी तक चीन के अलावा अमेरिका, दक्षिण कोरिया, जापान और थाईलैंड में इस वायरस के मामले सामने आ चुके हैं। इस खतरनाक वायरस की चपेट में आने की वजह से चीन में कम से कम 17 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं पूरे चीन में 550 से भी ज्यादा लोग इससे संक्रमित हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही शहर की नगरपालिका सरकार ने नोटिस जारी किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर सभी को मास्क पहनने चाहिए। बता दें कि अमेरिका ने मंगलवार को देश में कोरोनावायरस का पहला मामला मिलने की घोषणा की थी। यह वायरस इंसान से इंसान में फैल सकता है। इससे पहले, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने निमोनिया का कारण बनने वाले कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए दृढ़ प्रयासों का आदेश दिया था।

डब्ल्यूएचओ नहीं ले पाया फैसला, आज फिर करेगा विचार

वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बुधवार को कोरोनावायरस को लेकर आपात बैठक बुलाई थी। हालांकि इस बैठक में यह फैसला नहीं लिया जा सका कि इसे अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य आपदा घोषित किया जाए या नहीं। इसे लेकर आगे के कदम उठाने के लिए डब्ल्यूएचओ की समिति गुरुवार को फिर विचार करेगी। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस ने स्थिति को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि इसे जन स्वास्थ्य आपदा घोषित करने के लिए और जानकारी जरूरी है।

कोरोनावायरस से भारत पूरी तरह सुरक्षित

भारत अभी तक कोरोनावायरस से पूरी तरह सुरक्षित है। मंगलवार को दुनियाभर से भारत आईं 47 फ्लाइटों के 9156 यात्रियों की जांच की गई। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की सचिव प्रीति सूदन ने बुधवार को कहा कि दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता सहित सात हवाई अड्डों पर यात्रियों की जांच की गई जिनमें किसी भी यात्री के शरीर में यह वायरस नहीं पाया गया। 

प्रीति सूदन ने आगे कहा कि चीन में भारतीय दूतावास नियमित रूप से स्वास्थ्य मंत्रालय को उस देश में संक्रमित मामलों की स्थिति के बारे में लगातार अपडेट कर रहा है। दूतावास ने जानकारी दी है कि चीन में कोरोनावायरस के साथ निमोनिया के कुल 440 मामलों की पुष्टि हुई थी और बुधवार तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। चीन के 14 प्रांतों (ताइवान समेत) में यह मामले दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed