{"_id":"5d7100ed8ebc3e016843099f","slug":"train-hit-truck-near-tokyo-japan-and-one-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोक्यो में 120 किलोमीटर की रफ्तार से जा रही ट्रेन से भिड़ा ट्रक, एक की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
टोक्यो में 120 किलोमीटर की रफ्तार से जा रही ट्रेन से भिड़ा ट्रक, एक की मौत
Thu, 05 Sep 2019 06:24 PM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 05 Sep 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना(सांकेतिक)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान की राजधानी टोक्यो के दक्षिणी इलाके में एक क्रॉसिंग पर बृहस्पतिवार को एक्सप्रेस ट्रेन ने एक ट्रक को टक्कर मार दी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और करीब 30 अन्य जख्मी हो गए। यह ट्रेन करीब 120 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही थी।
विज्ञापन
टक्कर के बाद, ट्रेन का पहला अगला डिब्बा पटरी से उतर गया और ट्रक दीवार में जा घुसा जिसके बाद उसमें आग लग गई। चश्मदीदों ने बताया कि टक्कर के बाद भीषण आग लग गई जिससे ट्रेन में सवार 500 यात्रियों में दहशत फैल गई। घटना के वक्त रेलगाड़ी दक्षिण टोक्यो में योकोहोमा के पास क्रॉसिंग से गुजर रही थी।
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि आपातकालीन सेवा के कर्मचारी 30 घायलों को अस्पताल ले गए। उनमें से दो को गंभीर चोटें आई हैं। इनमें से एक की मौत हो गई। अस्पताल ने इसकी पुष्टि की है। ट्रेन सेवा का संचालन करने वाली कंपनी ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन