{"_id":"64cd4463e602eb78500a9eca","slug":"train-collides-with-pick-up-truck-in-thailand-world-news-in-hindi-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"World News: थाईलैंड में ट्रक से टकराई ट्रेन, आठ लोगों की मौत; पाकिस्तान में नाव डूबने से सात की गई जान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
World News: थाईलैंड में ट्रक से टकराई ट्रेन, आठ लोगों की मौत; पाकिस्तान में नाव डूबने से सात की गई जान
Sat, 05 Aug 2023 12:03 AM IST
गुलाम अहमद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sat, 05 Aug 2023 12:03 AM IST
सार
सरकारी रेलवे ने कहा कि शुक्रवार सुबह 2:20 बजे थाईलैंड के चाचअंग्साओ प्रांत में रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी ने ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल एक व्यक्ति की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
Accident
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाईलैंड में एक ट्रेन और ट्रक में टक्कर हो गई है। हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है। मृतकों में तीन महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। घटना पूर्वी प्रांत की है, जहां पटरी पार कर रहे एक ट्रक को मालगाड़ी ने टक्कर मार दी, ट्रक में सवार आठ लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे में चार लोग घायल भी हुए हैं। ट्रक चालक विचाई यूलेक (54) ने अधिकारियों को बताया कि उसने ट्रेन को आते देखा और उसने ट्रक की गति धीमी कर दी, लेकिन वाहन में सवार यात्रियों ने उससे आगे बढ़ने को कहा, जिसकी वजह से हादसा हो गया।
विज्ञापन
पाकिस्तान में नाव डूबने से सात की मौत
पाकिस्तान में एक नाव डूबने से उसपर सवार महिला और बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई। घटना पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सतलुज नदी की है। यहां थाली जमाल ओकारा में एक नाव पर करीब 50 लोग सवार थे। नाव अचानक से पलटकर डूब गई, हालांकि, ज्यादातर लोग खुद ही तैरकर किनारे पहुंच गए।
विज्ञापन
शिकागो धर्म संसद ने जैन मुनि लोकेश को किया आमंत्रित
प्रख्यात जैन मुनि आचार्य लोकेश को शिकागो में आयोजित होने वाली विश्व धर्म संसद में आमंत्रित किया गया है। 14 अगस्त को लोकेश मुनि धर्म संसद के उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल होंगे। पांच दिन के इस कार्यक्रम में दुनिया के 80 देशों से अलग-अलग धर्में के 10 हजार प्रतिनिधि शामिल होंगे। अहिंसा विश्व भारती व विश्व शांति केंद्र के संस्थापक आचार्य लोकेश भारत व भारत के बाहर हिंदू व जैन समुदायों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। शिकागो में आयोजित होने वाली विश्व धर्म् संसद वही आयोजन है, जिसमें 1893 में स्वामी विवेकानंद शामिल हुए थे।
विज्ञापन
भारत, नेपाल ने शिक्षा और जल आपूर्ति समेत चार समझौते किए
काठमांडो में भारतीय दूतावास और नेपाल के संघीय मामलों और सामान्य प्रशासन मंत्रालय ने शुक्रवार को विकास परियोजनाओं को शुरू करने के लिए चार समझौतों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। भारत की अनुदान सहायता के तहत ये परियोजनाएं संचालित की जाएंगी। काठमांडू में भारतीय दूतावास की विज्ञप्ति के मुताबिक, चार परियोजनाओं में से तीन शिक्षा क्षेत्र में और एक परियोजना जल आपूर्ति और स्वच्छता से जुड़ी है।
गिरमिटिया श्रमिक इतिहास के अध्ययन को फेलोशिप देगा कैंब्रिज
कैंब्रिज विश्वविद्यालय ने गिरमिटिया मजदूरी के अध्ययन के लिए फेलोशिप शुरू की है। यह अपनी तरह की पहली फेलोशिप है। ब्रिटिश साम्राज्य के दौरान गुलाम प्रथा की यह सबसे क्रूर निशानी है। इस व्यवस्था के तहत ब्रिटेन ने लाखों भारतीयों को गुलाम बनाकर जबरन श्रम कराया था। विवि के सेल्विन कॉलेज ने पिछले सप्ताह गुयाना-अमेरिकी प्रोफेसर गौत्र बहादुर को बाय-फेलो नियुक्त किया। बहादुर ने कुली वुमन किताब लिखी है, जो औपनिवेशिक बागानों में गिरमिटिया मजदूर बनी भारतीय महिलाओं के जीवन पर आधारित है।
संयुक्त राष्ट्र की बैठक छोड़ चीन जाएंगे नेपाली प्रधानमंत्री प्रचंड
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल सितंबर में न्यूयॉर्क में आयोजित होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र में शामिल होने के बजाय चीन की यात्रा पर जाएंगे। शुक्रवार को नेपाल में अमेरिका के राजदूत डीन थॉम्पसन नेपाली पीएम से मिले। इस दौरान जब उन्होंने प्रचंड से संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल होने न्यूयॉर्क आने को लेकर पूछा, तो उन्होंने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। बाद में उनके सचिवालय ने बताया कि इसी दौरान प्रचंड की चीन यात्रा भी प्रस्तावित है। संयुक्त राष्ट्र महासभा का 78वां सत्र 18 से 26 सितंबर के दौरान आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रचंड चीन जाएंगे, जहां 23 सितंबर से 8 अक्तूबर के बीच एशियन गेम्स का आयोजन हो रहा है।