{"_id":"60de991e8ebc3e09cc7e9fec","slug":"trailblazing-woman-pilot-who-is-age-is-82-years-to-fly-into-space-with-jeff-bezos","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौका: जेफ बेजोस के साथ अंतरिक्ष यात्रा करेंगी 82 वर्षीय महिला पायलट, 20 जुलाई को भरेंगी उड़ान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मौका: जेफ बेजोस के साथ अंतरिक्ष यात्रा करेंगी 82 वर्षीय महिला पायलट, 20 जुलाई को भरेंगी उड़ान
Fri, 02 Jul 2021 10:12 AM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 02 Jul 2021 10:12 AM IST
सार
20 जुलाई को अमेरिकी अरबपति जेफ बेजोस के साथ बैरियर-ब्रेकिंग महिला पायलट वैली फंक भी अंतरिक्ष में उड़ान भरेंगी। जेफ की कंपनी ने इसकी पुष्टि और घोषणा की।
विज्ञापन
जेफ बेजोस के साथ महिला पायलट वैली फंक
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
82 साल की बैरियर-ब्रेकिंग महिला एविएटर वैली फंक, इस महीने अरबपति जेफ बेजोस के साथ उनके पहली क्रू स्पेसफ्लाइट में शामिल होंगी। जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजनल ने गुरुवार को इस बात की घोषणा की। बता दें कि 1960-61 के बीच बुध ग्रह पर जाने के लिए वैली फंक को प्रशिक्षित किया गया था लेकिन बाद में लिंगभेद की वजह से उन्हें बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन
20 जुलाई जेफ बेजोस और वैली फंक अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरेंगे और इसी के साथ वैली फंक दुनिया की पहली सबसे उमरदराज महिला बन जाएंगी। वैली फंक ने जेफ बेजोस के साथ अंतरिक्ष में उड़ान के लिए 28 मिलियन डॉलर की राशि का भुगतान किया है। बेजोस के साथ इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की गई एक वीडियो में फंक कहती हैं कि वो शायद ही इसका अब और इंतजार कर सकती हैं।
विज्ञापन
इस वीडियो में जेफ बेजोस फंक को यात्रा के बारे में बता रहे हैं। वीडियो में जेफ बेजोस ने फंक से पूछा कि लैंडिंग के समय आपके दिमाग में सबसे पहला विचार क्या आएगा। इस पर वैली फंक ने कहा कि मैं कहना चाहूंगी कि ये मेरे लिए अबतक की सबसे बेहतरीन बात होगी।
विज्ञापन
वीडियो में फंक कहती नजर आती हैं कि मैंने लड़कों की तुलना में बेहतर काम किया, मुझे चार बार नासा मिला और मैंने कहा कि मैं एक अंतरिक्ष यात्री बनना चाहती हूं। लेकिन मुझे कोई नहीं लेकर गया। मुझसे कहा गया कि वैली फंक आप लड़की हो, आप ऐसा नहीं कर सकते।
इस पर बेजोस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा कि अब वक्त आ गया है, हमारे क्रू में आपका स्वागत है वैली। बता दें कि पश्चिमी टेक्सास के एक रेगिस्तान से उड़ान भरते हुए, न्यू शेपर्ड यात्रा 10 मिनट तक चलेगी, जिसके बाद चार अंतरिक्ष यात्री कर्मन लाइन पर समय बिताएंगे। ये लाइन धरती के वायुमंडल और अंतरिक्ष की सीमा होती है। इसके बाद बिना वजन के कुछ देर अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में यात्रा करेंगे और पृथ्वी की वक्रता का निरीक्षण करेंगे।