फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Tragic: 26-year-old son of Microsoft CEO Satya Nadella dies, born with cerebral palsy

दुखद: माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला के 26 साल के बेटे का निधन, जन्म से ही थी सेरेब्रल पाल्सी बीमारी

Tue, 01 Mar 2022 11:58 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 01 Mar 2022 11:58 AM IST
सार

माइक्रोसॉफ्ट के अनुसार जेन का निधन सोमवार सुबह हुआ। कंपनी ने अपने स्टाफ को मेल कर यह दुखद सूचना दी। 

विज्ञापन
Tragic: 26-year-old son of Microsoft CEO Satya Nadella dies, born with cerebral palsy
zain nadella with familly - फोटो : social media

विस्तार

विश्व की अग्रणी टेक्नालॉजी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला के 26 वर्षीय बेटे जेन नडेला का निधन हो गया। जेन नडेला को  जन्म से ही सेरेब्रल पाल्सी बीमारी थी। 

विज्ञापन

 

माइक्रोसॉफ्ट के अनुसार जेन का निधन सोमवार सुबह हुआ। कंपनी ने अपने स्टाफ को मेल कर यह दुखद सूचना दी। 2014 में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ बनने के बाद से सत्या नडेला ने कंपनी के उत्पादों को डिजाइन करने पर ध्यान केंद्रित किया, ताकि दिव्यांग उपयोगकर्ताओं को भी बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकें। इस काम में उन्होंने जेन की सेवा करते हुए मिले अनुभवों का भी सहारा लिया। बयान में कहा गया है कि जेन को संगीत का शौक था। 

विज्ञापन


जेन का अधिकांश वक्त अमेरिका के सिएटल स्थित चिल्ड्रंस हॉस्पिटल में बीता। यहां पिछले साल सत्या नडेला ने जेन नडेला न्यूरो साइंसेस सेंटर की स्थापना की, ताकि मस्तिष्क रोगों को लेकर एकीकृत शोध किया जा सके। इस अस्पताल के सीईओ जेफ स्परिंग ने अपने संदेश में लिखा कि जेन को संगीत की अच्छी पकड़ थी। उसकी मुस्कान और अपने परिवार और अपने प्रियजनों को उनके द्वारा दी गई खुशी के लिए याद रखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेरिब्रल पॉल्सी (CP) पीड़ित व्यक्ति के मस्तिष्क के असामान्य विकास या उन हिस्सों को नुकसान पहुंचने के कारण होती है, जिनसे शरीर का संचालन व संतुलन रहता है। इस कारण पीड़ित व्यक्ति मांसपेशियों का सामान्य ढंग से संचालन नहीं कर पाता है। सेरिब्रल पॉल्सी से ग्रस्त बच्चों में मानसिक रोग, सीखने में अक्षमता, देखने, सुनने व बोलने में समस्याएं आती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed