फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Tragic: 20 children killed in Niger school fire, read six world news

दुखद : नाइजर के स्कूल में आग लगने से 20 बच्चों की मौत, पढ़ें दुनिया की छह महत्वपूर्ण खबरें

Wed, 10 Nov 2021 02:34 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नियामी
एजेंसी, नियामी Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 10 Nov 2021 02:34 AM IST
सार

नाइजर सरकार ने बताया कि एएफएन नाम के प्राथमिक विद्यालय में फूस की बनी तीन कक्षाएं आग की चपेट में आईं जिससे तीन से आठ साल की उम्र के 20 बच्चों की जान चली गई है। इसके साथ ही दर्जनों बच्चे झुलस गए हैं। यूनिसेफ ने इस घटना पर पीड़ित बच्चों और परिवारों के साथ संवेदना जताई है।

विज्ञापन
Tragic: 20 children killed in Niger school fire, read six world news
fire- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

नाइजर के दूसरे सबसे बड़े शहर मरादी के एक स्कूल में आग लगने के कारण 20 से ज्यादा बच्चों की मौत हो गई और दर्जनों जख्मी हुए हैं। सरकार ने बताया कि एएफएन नाम के प्राथमिक विद्यालय में फूस की बनी तीन कक्षाएं आग की चपेट में आईं जिससे तीन से आठ साल की उम्र के बच्चों की जान चली गई। बता दें कि पश्चिम अफ्रीका के नाइजर में छात्रों के लिए स्कूलों में अस्थायी क्लासरूम फूस के बनाए जाते हैं। शिक्षकों एवं माता-पिता ने कहा है कि ऐसी घटनाएं बताती हैं कि अस्थायी क्लासरूम कितने खतरनाक हैं। यूनिसेफ ने इस घटना पर पीड़ित बच्चों और परिवारों के साथ संवेदना जताई है। आइए जानते हैं दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण खबरें...

विज्ञापन


 

हमारी सेना व मनोबल को कमजोर कर रहा चीन : ताइवान

ताइवान ने मंगलवार को कहा कि चीन सीधे सैन्य संघर्ष में उलझे बिना उसकी सैन्य क्षमताओं को कमजोर करके और लोगों की राय को प्रभावित करके द्वीप को अपने नियंत्रण में लेना चाहता है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने एक द्विवार्षिक रिपोर्ट में कहा कि चीन ताइवान पर दबाव बनाने के लिए ‘ग्रे जोन’ रणनीतियों का इस्तेमाल कर रहा है। इसके तहत कोई विरोधी बड़े पैमाने पर सीधे संघर्ष से बचते हुए अपने हित साधने के लिए अप्रत्यक्ष तरीके से दबाव बनाता है।

चीन ताइवान पर अपना दावा करता है। चीन ने अक्तूबर की शुरुआत में अपने राष्ट्रीय दिवस पर ताइवान के दक्षिण-पश्चिम में 149 सैन्य विमान भी भेजे। उसने कहा कि चीन जो रणनीति अपना रहा है, उसमें ताइवान के खिलाफ साइबर युद्ध छेड़ना, दुष्प्रचार करना और ताइवान को विश्व स्तर पर अलग-थलग करने की मुहिम शामिल है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

ईरानी नेता को गरीबी से जोड़ने पर अखबार प्रतिबंधित

ईरान के न्यायिक अधिकारियों ने एक अखबार पर कथित रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। इसके पहले पेज पर ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामनेई जैसे दिखने वाले हाथ का ग्राफिक चित्र बनाया गया था। चित्र में खामनेई के हाथ जैसे दिखने वाले हाथ से ईरान की गरीबी रेखा को बनाते दिखाया गया था। यह चित्र ऐसे वक्त पर छपा है जब देश की गिरती अर्थव्यवस्था पर जनता का आक्रोश बढ़ता ही रहा है। अर्धसरकारी समाचार एजेंसी ‘मेहर’ ने बताया कि ईरान की मीडिया निगरानी संस्था ने दैनिक अखबार ‘केलिद’ को बंद कर दिया है। इसमें छपे आलेख का शीर्षक था गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करते लाखों ईरानी।

 

विज्ञापन

गर्मी व उमस से एक अरब लोग हो सकते हैं तनावग्रस्त : रिपोर्ट

गर्मी और उमस के खतरनाक संयोग से उत्पन्न चरम गर्मी से दुनिया के एक अरब लोग प्रभावित हो सकते हैं। ब्रिटेन में एक ताजा वैज्ञानिक शोध में कहा गया है कि यदि वैश्विक तापमान मौजूदा तापमान से दो डिग्री सेल्सियस बढ़ जाए तो इतने लोग गर्मी के तनाव से पीड़ित होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक यदि यह तापमान 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ जाए तो दुनिया की करीब आधी आबादी संभवत: गर्मी के तनाव से प्रभावित हो जाएगी। एक्सटर यूनिवर्सिटी की अगुवाई वाली अंतरराष्ट्रीय टीम के विशेषज्ञों के डाटा पर आधारित शोध में कहा गया है कि उष्णकटिबंधीय ब्राजील और इथियोपिया जैसे देश इससे बुरी तरह प्रभावित होंगे।

 

कैपिटल हिंसा पर ट्रंप के छह सहयोगियों को समन

अमेरिका में इस साल छह जनवरी को कैपिटल (संसद भवन) में हुई हिंसा की जांच कर रही सदन की समिति ने अपनी तफ्तीश का दायरा बढ़ाते हुए पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के छह और सहयोगियों को समन जारी किया है। ट्रंप के ये सहयोगी 2020 में हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव में उनकी हार को पलटने की उनकी कोशिश में करीब से शामिल रहे हैं। समिति के अध्यक्ष बेनी थॉम्पसन ने कहा कि समिति ट्रंप की प्रचार समिति के पूर्व अधिकारियों और अन्य से गवाही व दस्तावेज मांग रही है। इन लोगों ने बाइडन की जीत का सत्यापन रोकने के लिए ‘वॉर रूम’ में हिस्सा लिया था। समन जारी होने वालों में बिल स्टेपियन, जेसन मिलर, एंजेला मैक्कलम, जॉन ईस्टमैन, माइकल फ्लिन और बर्नार्ड केरीकी शामिल हैं। 

 

साइबर अपराध पर वैश्विक कार्रवाई में दो संदिग्ध हैकर गिरफ्तार

साइबर अपराध के खिलाफ विश्वव्यापी कार्रवाई के तहत ‘रैंसमवेयर’ हमलों के सिलसिले में दो संदिग्ध हैकरों को गिरफ्तार किया गया है। इनके साइबर हमलों से 5,000 कंयूटर संक्रमित हुए थे। ये दोनों गिरफ्तारियां रोमानियाई प्राधिकारियों ने गत सप्ताह की हैं। फिलहाल हैकरों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि ‘आरएविल’ नाम के रैंसमवेयर गिरोह ने फिरौती के जरिए करीब पांच लाख यूरो हासिल किए। यह गिरफ्तारियां 17 देशों के सामूहिक अभियान के तहत की गई हैं जिसमें अमेरिका भी शामिल है। डिप्टी अटॉर्नी जनरल लीजा मोनाको ने बताया कि अभी और गिरफ्तारियां जल्द की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed