फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trade of Russian metals banned in USA and UK

Russian Metals: अमेरिका-ब्रिटेन में रूस की धातुओं के व्यापार पर प्रतिबंध, धातु बाजारों पर पड़ सकता है असर

Sun, 14 Apr 2024 01:17 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 14 Apr 2024 01:17 AM IST
सार

Russian Metals: यूक्रेन युद्ध के चलते अमेरिका और ब्रिटेन ने रूसी मूल की धातुओं के आयात पर रोक लगा दी है। अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि इन वस्तुओं पर प्रतिबंधों को रूस के निर्यात राजस्व को कम करने के लिए डिजाइन किया गया है।

विज्ञापन
Trade of Russian metals banned in USA and UK
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

बीते दो साल से ज्यादा समय से जारी यूक्रेन युद्ध के चलते अमेरिका और ब्रिटेन ने रूसी मूल की धातुओं के व्यापार पर प्रतिबंधों का एलान किया है। इसके साथ ही दोनों देशों ने इन धातुओं का आयात भी रोक दिया है। अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने शनिवार को इसकी घोषणा करते हुए बताया कि इन वस्तुओं पर प्रतिबंधों को रूस के निर्यात राजस्व को कम करने के लिए डिजाइन किया गया है। प्रतिबंध वैश्विक धातु एक्सचेंज और डेरिवेटिव ट्रेडिंग पर लागू किए जाएंगे। मॉस्को एल्यूमीनियम, तांबा और निकल जैसी प्रमुख धातुओं का निर्यात करता है। 

विज्ञापन

यह कदम वॉशिंगटन द्वारा यूक्रेन में जारी सैन्य कार्रवाइयों के लिए मॉस्को को दंडित करने के प्रयासों का हिस्सा है। इस फैसले से तांबा, एल्यूमीनियम व निकल के प्रमुख वैश्विक आपूर्तिकर्ता के बतौर रूस की स्थिति को देखते हुए धातु बाजारों पर बड़ा असर पड़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीस अरब डॉलर की सालाना आय होगी प्रभावित
अमेरिका और ब्रिटेन ने रूस से सोने, गैस और हीरे पर पहले ही प्रतिबंध लगाया हुआ है। अब वित्त मंत्रालय की मौजूदा कार्रवाई से रूस की करीब 20 अरब डॉलर की वार्षिक कमाई प्रभावित होगी।

विज्ञापन

रूसी रक्षा आधार बढ़ा रहा चीन
यूक्रेन में चल रहे युद्ध के बीच, रूस का रक्षा औद्योगिक आधार बढ़ाने में चीन पूरी मदद कर रहा है। सीएनएन ने बाइडन प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के हवाले से कहा कि दोनों देश रूस के अंदर ड्रोन का उत्पादन करने के लिए साझा रूप से भी काम कर रहे हैं। चीन के समर्थन से यूक्रेन पर हमला जारी रखने की रूसी क्षमता पर अहम प्रभाव पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed