{"_id":"5d07af118ebc3e1e3d7a839b","slug":"total-30-killed-in-three-nigerian-suicide-bombings","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइजीरिया में तीन आत्मघाती हमलों में 30 की मौत, टीवी पर फुटबाल मैच देख रहे लोगों को बनाया निशाना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नाइजीरिया में तीन आत्मघाती हमलों में 30 की मौत, टीवी पर फुटबाल मैच देख रहे लोगों को बनाया निशाना
Mon, 17 Jun 2019 08:47 PM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Mon, 17 Jun 2019 08:47 PM IST
विज्ञापन
धमाका (सांकेतिक तस्वीर )
अफ्रीकी देश नाइजीरिया में रविवार देर रात हुए तीन आत्मघाती हमलों में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। इस आतंकी हमले में 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। माना जा रहा है कि इसके पीछे आतंकी संगठन बोको हराम का हाथ है। हालांकि, अब तक किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (एसईएमए) के अभियान प्रमुख उस्मान कचल्ला ने सोमवार को बताया कि तीन आत्मघाती हमलावरों ने उत्तर पूर्वी नाइजीरिया के कोदुंगा में एक हॉल के बाहर खुद को उड़ा लिया।
विज्ञापन
यहां लोग टीवी पर फुटबाल मैच देखने के लिए जमा हुए थे। पिछले दिनों ऐसे ही एक आतंकी हमले में 17 लोगों की मौत हो गई थी। आत्मरक्षा समूह के नेता अली हसन ने बताया कि हॉल के मालिक ने एक आत्मघाती हमलावर को बाहर ही रोक लिया था। दोनों के बीच नोकझोंक हुई और इसके बाद हमलावर ने विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया। बाद में दो अन्य हमलावरों ने भी विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया।
विज्ञापन