फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Toronto Pub Shooting Updates Canada Firing casualties Scarborough Town Centre mall news in hindi

Toronto Pub Shooting: कनाडा के टोरंटो में गोलीबारी, पब में फायरिंग से 12 लोग घायल; हमलावर की तलाश जारी

Sat, 08 Mar 2025 03:16 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 08 Mar 2025 03:16 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार रात करीब 10.40 बजे हुई। उल्लेखनीय है कि साल 2022 में भी कनाडा के नोवा स्कोटिया में गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसमें 22 लोगों की मौत हुई थी।

विज्ञापन
Toronto Pub Shooting Updates Canada Firing casualties Scarborough Town Centre mall news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Toronto Pub Shooting: पूर्वी टोरंटो के एक पब में गोलीबारी की घटना हुई है। इस गोलीबारी में 12 लोग घायल हुए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात को टोरंटो के स्कारब्रो टाउन सेंटर मॉल के नजदीक स्थित पब में गोलीबारी हुई। घायलों में कई की हालत गंभीर है। हमलावर फरार है, जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार रात करीब 10.40 बजे हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने दी ये जानकारी
शुरुआत में 11 लोगों के घायल होने की खबर थी, लेकिन बाद में कनाडा पुलिस ने 12 लोगों के घायल होने की पुष्टि की। घायलों में से छह को मामूली चोटें लगी हैं, अन्य की चोटें गंभीर बताई जा रही हैं। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध हमलावर ने काला जैकेट पहना हुआ था और वह एक सिल्वर रंग की कार में भागता हुआ देखा गया। पुलिस ने लोगों को घरों के भीतर ही और चौकन्ना रहने की सलाह दी है। ताजा अपडेट में पुलिस ने बताया है कि हमले में तीन लोग शामिल हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि साल 2022 में भी कनाडा के नोवा स्कोटिया में गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसमें 22 लोगों की मौत हुई थी। उसे कनाडा के इतिहास की सबसे खतरनाक गोलीबारी की घटना माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed