फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Top Biden Aide Jake Sullivan held de-escalation talks with Moscow amid nuclear risks

Russia-Ukraine War: परमाणु हमलों की आशंका से चिंतित हुआ अमेरिका, रूस को समझाने के लिए कर रहा गुपचुप बातचीत

Mon, 07 Nov 2022 10:27 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 07 Nov 2022 10:27 AM IST
सार

अमेरिका रूस के साथ गुप्त बातचीत करने की हरसंभव कोशिश कर रहा है ताकि इस महाविनाश को टाला जा सके। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन  ने रूस के वरिष्ठ समकक्षों के साथ गुप्त बातचीत की है।

विज्ञापन
Top Biden Aide Jake Sullivan held de-escalation talks with Moscow amid nuclear risks
रूस और यूक्रेन युद्ध - फोटो : Social Media

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों देशों में से कोई भी देश पीछे हटने के लिए राजी नहीं हो रहा है। इतना ही नहीं अब रूस पहले से ज्यादा आक्रामक होता नजर आ रहा है। ऐसे में दुनिया के बड़े देशों को यह डर भी सता रहा है कि कहीं रूस परमाणु हमला न कर दे। अब इन देशों के द्वारा युद्ध को टालने की भरसक कोशिश की जा रही है। अमेरिका रूस के साथ गुप्त बातचीत करने की हरसंभव कोशिश कर रहा है ताकि इस महाविनाश को टाला जा सके। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन  ने रूस के वरिष्ठ समकक्षों के साथ गुप्त बातचीत की है। इस बातचीत में तनाव को कम करने की अपील की है। साथ ही परमाणु या सामूहिक विनाश के अन्य हथियारों के इस्तेमाल के खिलाफ संदेश भी दिया है।  हालांकि, शांति समझौता चर्चा का लक्ष्य नहीं था।

विज्ञापन


अमेरिका ने की रूसी नेताओं को समझाने की कोशिश
वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सुलिवन के बातचीत के दौरान रूसी नेताओं ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में परमाणु हथियार को भी एक विकल्प बताया। हालांकि, रूस की मनसा को देखते हुए सुलविन सावधान हो गए और समझाने के लिए रूसी नेताओं के सामने कई तर्क रखे।  सुलविन ने कहा कि हमने रूस को कड़ा संदेश दिया है और मामले को सुलझाने के लिए बातचीत का रास्ता अपनाने को कहा है।
विज्ञापन


अमेरिका ने यूक्रेन को भी समझाया
वहीं जंग में यूक्रेन को कमजोर पड़ते देख अब अमेरिका भी नरम होता दिख रहा है। अमेरिका ने निजी तौर पर राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से कहा है कि रूस से बातचीत की पेशकश को ठुकराना अब घातक साबित हो सकता है क्योंकि जंग आक्रामक मोड़ पर आ गई है। रूस परमाणु हमला से बाज नहीं आएगा। अमेरिका के अधिकारियों ने भी माना है कि इस लंबी जंग से यूक्रेन समेत दुनिया के कई देश आर्थिक रूप से प्रभावित हो रहे हैं। जिससे सहयोगियों के साथ ही यूक्रेन की हालत भी अब पतली होती जा रही है। इसलिए अमेरिकी अधिकारियों ने कथित तौर पर यूक्रेन की सरकार को निजी तौर पर चेतावनी दी है कि उसे रूस के साथ बातचीत के लिए खुलेपन का संकेत देने की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed