फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   top aid of UK PM Boris Johnson resigns, disquite within 10 downing street

ब्रिटिश प्रधानमंत्री जॉनसन के करीबी सहयोगी ने दिया इस्तीफा, सत्ता संघर्ष की अटकलें

Thu, 12 Nov 2020 07:39 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 12 Nov 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
top aid of UK PM Boris Johnson resigns, disquite within 10 downing street
ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन - फोटो : पीटीआई (फाइल)

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के एक करीबी सहयोगी ली कैन ने लंदन में 10 डाउनिंग स्ट्रीट (प्रधानमंत्री कार्यालय) के डायरेक्टर ऑफ कम्युनिकेशन के पद से इस्तीफा दे दिया है। कैन द्वारा यह कदम उठाए जाने के बाद ब्रिटिश सरकार के अंदर सत्ता संघर्ष की अटकलें शुरू हो गई हैं। 

विज्ञापन


ली कैन ने बुधवार को घोषणा की कि वह जॉनसन के शीर्ष मीडिया सहयोगी का पद छोड़ देंगे। ली के इस एलान से एक दिन पहले कथित तौर पर जॉनसन की मंगेतर कैरी सायमंड्स समेत मंत्रियों और सलाहकारों ने चीफ ऑफ स्टाफ के तौर पर उनकी प्रस्तावित पदोन्नति का विरोध किया था।
विज्ञापन



कैन डाउनिंग स्ट्रीट के मुख्य रणनीति सलाहकार डोमनिक कमिंग्स के भी नजदीकी हैं जो कि जॉनसन की टीम के शीर्ष सदस्यों में शामिल हैं। कैन ने इस्तीफे में लिखा है, ‘सोच समझकर मैंने आज शाम, नंबर 10 संचार निदेशक के तौर पर त्यागपत्र दे दिया, मैं वर्ष के अंत में पद छोड़ दूंगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपने इस्तीफे में आगे लिखा, ‘मैं प्रधानमंत्री (बोरिस जॉनसन) को उनके नेतृत्व के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा। मुझे इसको लेकर कोई संदेह नहीं कि उनके नेतृत्व में देश 2019 के चुनाव प्रचार में किये गए वादों के अनुसार आगे बढ़ेगा और कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से उबर जाएगा।’


इसके जवाब में प्रधानमंत्री जॉनसन ने कैन को, उनकी ‘असाधारण सेवा’ के लिए धन्यवाद दिया। कैन का इस्तीफा बीबीसी की पूर्व पत्रकार एलेग्रा स्ट्रैटन की पदोन्नति करके उन्हें नए साल से दैनिक टेलीविजन प्रेस ब्रीफिंग का चेहरा बनाए जाने को लेकर मीडिया में आई खबर के बाद आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed