ऑस्ट्रेलिया में आग से खतरे में आए रॉक वालबी कंगारू के लिए पहुंचाई गई हजारों किलो गाजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण आग से जूझ रहे ऑस्ट्रेलिया में न्यू साउथ वेल्स सरकार ने सहायता के लिए कदम उठा लिए हैं। आग प्रभावित क्षेत्रों में ब्रश टेल्ड रॉक वालबी के लिए हजारों किलो गाजर और स्वीट पोटाटो (शकरकंद) पहुंचाए गए। ब्रश टेल्ट रॉक वालबी कंगारू की प्रजाति है, ये आकार में काफी छोटे होते हैं। आग की वजह से कंगारुओं की यह प्रजाति खतरे में आ गई है।
दूसरी ओर सांसद मैट कीन की ओर से भी कैपरटी और वोल्गन घाटी में स्थित छह विभिन्न कॉलोनियों में रॉक वालबी के लिए एक हजार किलो स्वीट पोटाटो और गाजर, साथ ही येंगो नेशनल पार्क में स्थित कंगारू वैली में 100 किलो खाद्य सामग्री व पानी पहुंचाया गया है।
बुशफायर पर काबू पाने की कोशिश में एक दमकलकर्मी की मौत
ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में पिछले चार महीने से लगी आग के कारण अब तक कई मौतें हो चुकी हैं। जंगल की आग के संकट से पूरी रात जूझ रहे एक दमकलकर्मी अचानक एक पेड़ गिर जाने से मारा गया। समूचा दक्षिण पूर्वी ऑस्ट्रेलिया जंगल की आग से जूझ रहा है और कई दमकलकर्मी इसे बुझाने में लगे हुए हैं। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न हुए आग के खतरे से निपटने के सभी प्रयास कर रही है।