फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Toll in blast at China chemical plant touches 44

चीन: रासायनिक संयंत्र में विस्फोट से मरने वालों की संख्या बढ़कर 64 हुई

Sat, 23 Mar 2019 04:31 PM IST
अनिल पांडेय भाषा. बीजिंग
भाषा. बीजिंग Published by: अनिल पांडेय Updated Sat, 23 Mar 2019 04:31 PM IST
विज्ञापन
Toll in blast at China chemical plant touches 44
चीन के रासायनिक कारखाने में धमाका - फोटो : PTI
चीन के जिआंग्सू प्रांत में एक रासायनिक संयंत्र में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 64 हो गई है और 28 लोग अभी भी लापता हैं। जानकारी के मुताबिक , मारे गए 64 लोगों में से 26 की शिनाख्त हो गई है।
विज्ञापन


समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इसमें एक व्यक्ति को शनिवार सुबह बचा लिया गया। विस्फोट में 94 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिनमें से 21 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। यह विस्फोट येनचेंग में शियांगशुई काउंटी में एक रासायनिक इंडस्ट्रियल पार्क में जिआंग्सू तिआंजिआई केमिकल कंपनी लिमिटेड में बृहस्पतिवार दोपहर 2.48 बजे हुआ।
विज्ञापन


चीन के भूकंप विभाग ने विस्फोट के समय 2.2 तीव्रता का झटका दर्ज किया। चीन में इससे पहले अगस्त 2015 में तिआंजिन में बड़ा विस्फोट हुआ था, जिसमें 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और लगभग 1,000 लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed