फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Today situation is not suitable for talks with U.S. said Iranian president

ईरान ने अमेरिका के साथ वार्ता से किया इनकार, कहा- आज के हालात ठीक नहीं

Wed, 22 May 2019 03:10 PM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Wed, 22 May 2019 03:10 PM IST
विज्ञापन
Today situation is not suitable for talks with U.S. said Iranian president
ईरान के राष्ट्रपति हसन रुहानी - फोटो : File Photo

ईरान के राष्ट्रपति हसन रुहानी ने अमेरिका के साथ वार्ता करने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है मौजूदा हालात में अमेरिका से वार्ता करना संभव नहीं है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रूहानी ने विवादित मुद्दों का हल कूटनीति से निकालने का समर्थन किया है। लेकिन इस समय वह अमेरिका से किसी भी तरह की वार्ता के खिलाफ हैं। 


loader

उन्होंने अमेरिका द्वारा लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों की चुनौती का सामना करने के लिए ईरानी नागरिकों से एकजुट होने की अपील भी की। बता दें दोनों देशों के बीच इस वक्त काफी तनाव का माहौल है। हालात ऐसे हैं कि खाड़ी क्षेत्र में हो रहे हमलों के लिए भी अमेरिका ईरान को ही जिम्मेदार बता रहा है। हालांकि राष्ट्रपति ट्रंप ने ऐसे संकेत दिए हैं कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत संभव है।

सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए के अनुसार रुहानी का कहना है कि आज की स्थिति उनके लिए बातचीत की नहीं बल्कि प्रतिरोध की है। वहीं कुछ दिन पहले ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी थी। उन्होंने एक ट्वीट करते हुए कहा था कि अगर ईरान लड़ाई चाहता है तो उसका आधिकारिक अंत हो जाएगा। ट्रंप ने रविवार रात इराक स्थित अमेरिकी दूतावास के पास रॉकेट हमले के बाद यह चेतावनी दी थी। जिसके बाद से ईरान के साथ अमेरिका का तनाव और भी बढ़ गया।

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने भी कहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान सरकार को स्पष्ट संदेश दे दिया है। अब किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए। आगे के हालात की जिम्मेदारी ईरान की होगी। अमेरिकी सैनिकों ने मध्य-पूर्व में मौजूदगी बढ़ाई है। यहां जंगी बेड़े तैनात किए गए हैं। इनमें पैट्रियट मिसाइलें, बी-52 बमवर्षक और एफ-15 लड़ाकू विमान शामिल हैं।

ट्रंप का कहना है कि वह ईरान के साथ कोई लड़ाई नहीं चाहते लेकिन अगर ईरान की ओर से कोई हमला किया गया तो उसका जवाब मजबूती के साथ दिया जाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि अगर ईरान चाहता है तो वो बातचीत के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed