{"_id":"6000cb548ebc3e2f81108498","slug":"three-un-peacekeepers-killed-in-unidentified-gunmen-attack-in-mali","type":"story","status":"publish","title_hn":"माली: अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में संयुक्त राष्ट्र की शांति सेना के तीन सैनिकों की मौत, 6 घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
माली: अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में संयुक्त राष्ट्र की शांति सेना के तीन सैनिकों की मौत, 6 घायल
Fri, 15 Jan 2021 04:23 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, बमाको।
एजेंसी, बमाको।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 15 Jan 2021 04:23 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
उत्तरी माली के टिंबकटू क्षेत्र में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों के हमले की चपेट में आने से आइवरी कोस्ट के तीन संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की मौत हो गई और अन्य छह घायल हो गए। माली स्थित संयुक्त राष्ट्र मिशन और आइवरी कोस्ट की सेना ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र की शांति सेना का वाहन हमलावरों द्वारा लगाए गए आईईडी के चपेट में आ गया था।
विज्ञापन
एमआईएनयूएसएमए मिशन के तहत जानकारी दी गई कि बुधवार को बामाबारा-माउदे शहर के उत्तर में लगभग 20 किलोमीटर (12 मील) की दूरी पर स्थित डाउएंटजा और टिंबकटू के पास एक सुरक्षा अभियान के दौरान ये मौतें हुईं।
विज्ञापन
मिशन के मुताबिक, हमलावर घटनास्थल से भाग गए और हेलीकॉप्टरों द्वारा मेडिकल इमरजेंसी का काम किया गया। संयुक्त राष्ट्र के मिशन के प्रमुख महामत सालेह अन्नादिफ ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा है कि ऐसे समय में जब माली को बेहतर दिशा में लाने का प्रयास जारी है, उसमें ऐसे हमले, मैं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बलों के साथ-साथ असैन्य आबादी के खिलाफ इन हमलों को लेकर बहुत दुखी हूं।
विज्ञापन
वहीं, यूएन महासचिव एंटोनियो गुटरेस ने भी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिकों पर हमला एक बहुत बड़ा अपराध है। इस अपराध के लिए अपराधियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।