फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Three teenagers found hanging on a tree in Nepal and Mediterranean ships find five dead

World News: नेपाल में पेड़ पर लटकी मिलीं तीन किशोरियां, बलूचिस्तान में बारिश से 100 की मौत

Mon, 25 Jul 2022 01:08 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मिलान (इटली)।
एजेंसी, मिलान (इटली)। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 25 Jul 2022 01:08 AM IST
सार

शव भारत नेपाल सीमा के पास स्थित पठामारी में एक पेड़ पर लटके पाए गए। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस तीनों के आत्महत्या करने की बात कह रही है। 

विज्ञापन
Three teenagers found hanging on a tree in Nepal and Mediterranean ships find five dead
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

नेपाल के झापा जिले में रविवार को एक ही पेड़ पर तीन किशोरियों के शव लटके पाए गए। पुलिस उपाधीक्षक वसंत पाठक ने बताया कि इनमें से 16 और 17 साल की दो लड़कियां शनिवार की दोपहर से लापता थीं। तीनों संकोषी चाय बागान में काम करती थीं। उनके शव भारत नेपाल सीमा के पास स्थित पठामारी में एक पेड़ पर लटके पाए गए। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस तीनों के आत्महत्या करने की बात कह रही है। 

विज्ञापन


भूमध्यसागरीय जहाजों में पांच शव मिले, 1100 प्रवासी बचाए गए
इटली की व्यावसायिक नौकाओं ने भूमध्यसागर में मछली पकड़ने वाली नौकाओं से लीबिया के तट के निकट पांच लोगों के शव बरामद किए और इसमें लदे 674 लोगों को बचाया। उधर, यूरोपीय संस्थाओं ने भी पांच सौ से ज्यादा लोगों को बचाने की जानकारी दी है। इन्हें बचाने के काम में कोलाबरिया तट के निकट नेवी का व्यावसायिक जहाज, तटरक्षक बल की तीन नौकाएं और पुलिस बोट को लगाया गया। बचाए गए लोगों को कोलाबरिया और सिसली ले जाया गया है। पांचों लोगों की मौत का कारण अभी पता नहीं चला है। 
विज्ञापन


बलोचिस्तान में बारिश के कारण 100 लोगों की मौत, 57 घायल
भारी बारिश के कारण हुई दुर्घटनाओं के कारण बलोचिस्तान में 100 लोगों की मौत हो गई और 57 अन्य घायल हुए हैं। प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) ने बताया, हाल की भारी बारिश के कारण महिलाओं-बच्चों समेत सौ लोगों की जान गई है। इस दौरान 6063 घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए। चार मख्य राजमार्गों समेत 550 किलोमीटर सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं। बारिश के कारण 712 पशु भी मर गए। और भारी बारिश की भविष्यवाणी को देखते हुए सरकार ने एक महीने के लिए धारा 144 लागू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस धारा के लागू होने के बाद लोगों को नदियों, बांध और अन्य जनस्रोतों के पास जाने से रोका जाता है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से स्थानीय स्तर पर सहायता राशि पहुंचाई जा रही है। लोगों को रहने के लिए तंबूं, पानी निकालने के पंप आदि दिए गए हैं। पीडीएमए ने बताया, बारिश के कारण 2500 घर पूरी तरह धराशायी हो गए हैं, जबकि 1417 को नुकसान पहुंचा है। 

फिलीपीन की यूनिवर्सिटी में गोलीबारी पूर्व मेयर समेत तीन की जान गई
 राजधानी क्षेत्र स्थित क्यूजोन शहर की एटेनियो डि मनीला यूनिवर्सिटी में रविवार को एक बंदूकधारी ने गोलियां चलाकर लेमिटन शहर की पूर्व मेयर रोसिता फुरिगे, उनके एक साथी और यूनिवर्सिटी के गार्ड की हत्या कर दी। घटना में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। कार में बैठकर भागने का प्रयास करते संदिग्ध को वारदात के चश्मदीदों और अधिकारियों ने यूनिवर्सिटी के गेट पर घेर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर दो पिस्टल और एक साइलेंसर बरामद किया है। घटना के बाद यूनिवर्सिटी को बंद कर दिया गया है। एजेंसी

ब्रिटेन से फ्रांस की सीमाओं पर लगा जाम, लोग घंटों तक फंसे 
ब्रिटेन से लोगों के बड़ी तादाद में सप्ताहांत की छुट्टियां मनाने के लिए फ्रांस गए लोगों के लौटने के कारण सीमाओं पर भारी जाम लग गया। साथ ही ब्रिटेन में गर्मी की छुट्टियां भी चल रही हैं। इस कारण लोग सैर-सपाटे पर निकले हुए हैं। यूरोटनल का कहना है, भीड़ इस कदर थी कि रेलवे शटल पकड़ने के लिए ड्राइवरों को कम से कम 90 मिनट तक इंतजार करना पड़ रहा था।

सड़क पर फंसे वाहनों में हजारों लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। इसके कारण मालवाहकों की भी कतारें लग गईं। वर्ष 2020 में ब्रिटेन के यूरोपीय यूनियन से बाहर निकलने के कारण इसके नागरिकों को यूरोपीय देशों की सीमाओं में घुसने के लिए कड़ी जांच का सामना करना पड़ता है। 

श्रीलंका में राष्ट्रपति सचिवालय तैयार
श्रीलंका में आर्थिक संकट के विरोध में शुरू हुए प्रदर्शनों का केंद्र बने राष्ट्रपति सचिवालय को 100 दिन बाद शनिवार को कामकाज के लिए खोल दिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच यहां सोमवार से कामकाज शुरू हो जाएगा। उधर, राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने कहा, प्रदर्शन के अधिकार का सम्मान है लेकिन हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


संडे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति सचिवालय को तैयार करने के लिए कई दिन से सफाई और मरम्मत का काम चल रहा था। सुरक्षा बलों ने पुलिस के प्रवक्ता एसएसपी निहाल थलडुवा ने कहा कि राष्ट्रपति कार्यालय एक व्यापक प्रणाली का हिस्सा है। इसके माध्यम से राष्ट्रपति अपने कर्तव्यों का पालन करते हैं और परिसर को जल्द ही खोलने की जरूरत है। एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed