{"_id":"607c29888ebc3e5912314fad","slug":"three-people-killed-and-two-others-injured-in-bar-shooting-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका : बार में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत, दो लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका : बार में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत, दो लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी
Sun, 18 Apr 2021 06:13 PM IST
प्रशांत कुमार
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 18 Apr 2021 06:13 PM IST
सार
काउंटी के सार्जेंट डेविड राइट ने बताया कि यह घटना सोमर्स गांव के एक बार में रविवार तड़के हुई। उन्होंने बताया कि यह एक लक्षित हमला था और संदिग्ध हमलावर को अब तक पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन
अमेरिकी पुलिस
- फोटो : PTI
विस्तार
अमेरिका के विस्कॉन्सिन प्रांत में बीती रात एक बार में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की जान चली गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केनोशा काउंटी के एक बार में हुई गोलीबारी में तीन लोग मारे गये, जबकि दो अन्य घायल हो गये। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। काउंटी के सार्जेंट डेविड राइट ने बताया कि यह घटना सोमर्स गांव के एक बार में रविवार तड़के हुई। उन्होंने बताया कि यह एक लक्षित हमला था और संदिग्ध हमलावर को अब तक पकड़ा नहीं जा सका है। राइट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अमेरिकी पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
मामूली विवाद को लेकर चली गोली
बताया जा रहा है कि बार में मामूली विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दूसरे पक्ष की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने बार को सील कर दिया है। गौरतलब है कि गुरुवार को इंडियानापोलिस में हुई गोलीबारी की घटना में आठ लोगों की मौत हो गई थी। पिछले महीने कैलीफोर्निया में एक कार्यालय में हुई गोलीबारी में चार लोग मारे गये थे। इसमें कुछ आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है। हालांकि मुख्य आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन