{"_id":"62a7dfc63297aa39922286c9","slug":"three-people-four-injured-in-los-angeles-warehouse-party-shooting","type":"story","status":"publish","title_hn":"America crime: लॉस एंजेलिस में एक पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी, तीन लोगों की मौत, चार घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
America crime: लॉस एंजेलिस में एक पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी, तीन लोगों की मौत, चार घायल
Tue, 14 Jun 2022 06:44 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिल्स
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिल्स
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 14 Jun 2022 06:44 AM IST
सार
गोली लगने से एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं अभी तक किसी आरोपी को हिरासत में नहीं लिया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फायरिंग क्यों हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में गोलीबारी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। कल शिकागो में पांच जगह हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई थी। वहीं अब रविवार (स्थानीय समयानुसार) को लॉस एंजेलिस में एक पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस ने दी।
विज्ञापन
अभी कोई हिरासत में नहीं
लॉस एंजिल्स में पुलिस अधिकारी जादर चावेस के अनुसार गोली लगने से एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं अभी तक किसी संदिग्ध को हिरासत में नहीं लिया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फायरिंग क्यों हुई।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने कहा कि दो अन्य घायलों की स्थिति सोमवार को स्थिर थी और चौथे को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। साथ ही कहा कि जब तक वे अस्पताल पहुंचे तो दो लोग पहले ही गोली लगने से मर चुके थे। वहीं तीसरे व्यक्ति को बाद में मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
लोगों ने सोशल मीडिया पर जाहिर किया गुस्सा
मृतकों में से दो की पहचान 27 वर्षीय डैनियल डनबर और 25 वर्षीय रैंडी टायसन के रूप में की है। इसकी जानकारी लॉस एंजिल्स काउंटी मेडिकल ने दी। वहीं इस घटना पर लोग सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।