फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Three more ministers included in Prachandas cabinet Israels foreign minister to visit India next week

World News: प्रचंड के मंत्रिमंडल में तीन और मंत्री शामिल; अगले हफ्ते इस्राइल के विदेश मंत्री का भारत दौरा

Thu, 04 May 2023 06:36 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, काठमांडू।
एजेंसी, काठमांडू। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 04 May 2023 06:36 AM IST
सार

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने अपने मंत्रिमंडल में तीन और मंत्रियों को शामिल किया है। आम चुनाव के बाद पिछले साल दिसंबर में प्रचंड प्रधानमंत्री बने थे। पांच महीने में यह उनका नौवां मंत्रिमंडल विस्तार है।

विज्ञापन
Three more ministers included in Prachandas cabinet Israels foreign minister to visit India next week
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' - फोटो : cmprachanda.com

विस्तार

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने अपने मंत्रिमंडल में तीन और मंत्रियों को शामिल किया है। आम चुनाव के बाद पिछले साल दिसंबर में प्रचंड प्रधानमंत्री बने थे। पांच महीने में यह उनका नौवां मंत्रिमंडल विस्तार है। ताजा विस्तार में धन राज गुरुंग, मोहन बहादुर बसनेत और दिगबहादुर लिम्बु को मंत्री बनाया गया है। गुरुंग को कानून,  बसनेत को स्वास्थ्य और जनसंख्या जबकि लिंबू को युवा और खेल मंत्री बनाया गया। तीनों मंत्री नेपाली कांग्रेस पार्टी के हैं। 

विज्ञापन

 

ओरियन युद्धाभ्यास : भारतीय वायुसेना टीम का फ्रांस में स्वागत
फ्रांस में जारी अंतरराष्ट्रीय सैन्याब्यास ‘ओरियन’ में भारतीय वायुसेना के राफेल लड़ाकू विमानों ने हिस्सा लिया है। विदेशी धरती पर हो रहे युद्धाभ्यास में यह राफेल की पहली भागीदारी है। भारतीय वायु सेना की पहली भारतीय वायु सेना की पहली महिला राफेल पायलट शिवांगी सिंह भी इसका हिस्सा हैं। भारत में फ्रांसीसी राजदूत इमैनुएल लेनैन ने ट्वीट किया कि फ्रांस ने गर्मजोशी से भारतीय टीम का स्वागत किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस्राइल के विदेश मंत्री अगले सप्ताह भारत की यात्रा करेंगे
इस्राइल के विदेश मंत्री एली कोहेन अगले सप्ताह भारत यात्रा करेंगे। उनका दौरा पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की इस साल के अंत में होने वाली नई दिल्ली की यात्रा से पूर्व की तैयारियों से जुड़ा माना जा रहा है। कोहेन 9 से 11 मई तक तीन दिन की भारत यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से बातचीत करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed