फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Three Iranian and Syrian soldiers killed in Israeli missile attack  

इस्राइली मिसाइल हमले में ईरान और सीरिया के तीन सैनिकों की मौत

Sun, 16 Feb 2020 12:52 AM IST
Mohit Mudgal न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, दमिश्क
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, दमिश्क Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 16 Feb 2020 12:52 AM IST
विज्ञापन
Three Iranian and Syrian soldiers killed in Israeli missile attack  
मिसाइल हमला - फोटो : Social Media

इस्राइल के जिन मिसाइल हमलों में से एक को सीरिया ने बृहस्पतिवार देर शाम नष्ट किया था उन्हीं में से कुछ मिसाइलें क्षेत्र में आकर गिरीं। ये मिसाइलें दमिश्क के पास सीरियाई सैन्य बल, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड और हिजबुल्लाह के लड़ाकों की मौजूदगी वाली जगह पर गिरीं जिसमें तीन सीरियाई सैनिकों की मौत हो गई।

विज्ञापन


इस्राइली सेना ने फिलहाल इन हमलों पर कोई टिप्पणी नहीं की है लेकिन माना जा रहा है कि इन हमलों के पीछे इस्राइल को अमेरिका से मौन सहमति मिली हुई है। युद्ध पर निगाह रखने वाली ब्रिटिश संस्था ने जानकारी दी कि ये हमले बेहद खतरनाक थे। बता दें कि सीरिया में ईरान और कट्टरपंथी संगठन हिजबुल्लाह राष्ट्रपति बशर अल-असद के समर्थन में लड़ रहे हैं जिन्हें रूस का समर्थन हासिल है। जबकि ये सभी इस्राइल के खिलाफ हैं जिसके चलते सीमा पर टकराव होता रहता है। दरअसल, इस्राइल 2013 से ही सीरियाई सरकार के सैन्य अड्डों के विरुद्ध हवाई हमले जारी रखे हुए है।
विज्ञापन


अफगानिस्तान : हवाई हमले में आतंकी नहीं, 8 ग्रामीण मारे गए

अफगानिस्तान के पूर्वी नांगरहार प्रांत में गठबंधन सेना के हवाई हमले में एक बच्चे समेत आठ ग्रामीणों की मौत हो गई। विमानों ने ग्रामीणों को लेकर जा रहे दो वाहनों पर उस वक्त मिसाइलें दागीं जब वे स्थानीय बाजार से खरीददारी कर वापस लौट रहे थे। सरकारी प्रवक्ता अताउल्लाह खोगियानी ने बताया कि नाटो के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने आतंकियों के शक में ये हमले किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इराक में फंसे तेलंगाना के 16 मजदूर भारत वापस लौटे

दो साल से अधिक समय से इराक में फंसे तेलंगाना के 16 मजदूर केंद्र और राज्य सरकारों के प्रयासों के बाद भारत वापस लौट आए। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के बाद इस मामले का पता चला। तेलंगाना के विभिन्न क्षेत्रों के मजदूरों को उनके एजेंटों ने धोखा दिया था। उन एजेंटों ने काम देने के वादे पर उन्हें पर्यटक वीजा पर मध्य पूर्वी देश भेजा था।


उनमें से एक मजदूर ने हैदराबाद लौटने पर बताया कि वह वर्षों से इराक में फंसा हुआ था और गंभीर समस्याओं का सामना कर रहा था। मुझे एक पर्यटक वीजा पर एक एजेंट ने काम दिलाने का वादा करते हुए वहां भेजा था। उसने बताया कि मेरा वीजा जल्द ही समाप्त हो गया और मैं वहां फंस गया था। उन्होंने सरकार से वापस देश लाने के लिए अपील की थी। इसके बाद, राज्य सरकार कार्रवाई में जुट गई और संबंधित अधिकारियों ने केंद्र के साथ समन्वय स्थापित करके मजदूरों तक पहुंच बनाते हुए उनके भारत लौटने की व्यवस्था की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed