फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Three Indians arrested in Nepal for thrashing car driver

Nepal: नेपाल में तीन भारतीय युवक गिरफ्तार, कार ड्राइवर को पीटकर लूटपाट करने का आरोप

Mon, 27 Jun 2022 10:05 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 27 Jun 2022 10:05 PM IST
सार

पुलिस उपाधीक्षक और कैलाली जिला पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता बेद प्रकाश जोशी ने बताया कि कार मिल गई है और दोषियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गोदावरी नगर पालिका -1 में पाठक तेल स्टोर से शांतिनगर की ओर जाने वाली गली से वाहन बरामद किया गया। 

विज्ञापन
Three Indians arrested in Nepal for thrashing car driver
नेपाल में तीन भारतीय गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम नेपाल में एक व्यक्ति पर हमला करने के बाद कार लूटने के आरोप तीन भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


पुलिस उपाधीक्षक और कैलाली जिला पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता बेद प्रकाश जोशी ने बताया कि कार मिल गई है और दोषियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गोदावरी नगर पालिका -1 में पाठक तेल स्टोर से शांतिनगर की ओर जाने वाली गली से वाहन बरामद किया गया। 
विज्ञापन


गिरफ्तार लोगों की पहचान 21 वर्षीय भगत सिंह, 17 वर्षीय साहिल बादलीसे और 20 वर्षीय सन्नी औत के रूप में हुई है। तीनों हरियाणा के सोनीपत से आए थे और पास के जंगल में छिपे हुए थे जहां कार मिली। पुलिस ने बताया कि घटना की आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, पश्चिम नेपाल में दादेलधुरा जिले के सुदूर आलिटाल ग्रामीण नगर पालिका में तीन भारतीयों ने एक कंप्यूटर ऑपरेटर लोकेंद्र सिंह भंडारी के साथ लूटपाट की। भंडारी ने उन्हें महेंद्र नगर से खानी डंडा तक लिफ्ट दी थी। जैसे ही वे गोदावरी नगरपालिका पहुंचे, तीनों भारतीयों ने ड्राइवर को कार रोकने को कहा और उनमें से कुछ तस्वीरें लेने के निकल गए। 


वे भंडारी को मुख्य सड़क से लगभग 50 मीटर दूर ले गए जहां कार रोकी गई और उसे रस्सी से बांधने से पहले उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने बताया कि उनकी पिटाई करने के बाद वे भंडारी को सड़क किनारे जंगल में छोड़ गए, एक स्थानीय ने भंडारी को देखा और चालक के बचाव के लिए पुलिस को बुलाया। पीड़ित लोकेंद्र सिंह भंडारी कंचनपुर जिले के बेडकोट नगर पालिका-3 के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed