{"_id":"5e3273558ebc3e77dd5006e6","slug":"three-indians-arrested-for-illegally-entering-in-us-border-petrol","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में गैरकानूनी तरीके से दाखिल होने के आरोप में तीन भारतीय गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका में गैरकानूनी तरीके से दाखिल होने के आरोप में तीन भारतीय गिरफ्तार
Thu, 30 Jan 2020 11:40 AM IST
Priyesh Mishra
पीटीआई, न्यूयॉर्क
पीटीआई, न्यूयॉर्क
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:40 AM IST
विज्ञापन
US Border patrol
- फोटो : Social Media
अमेरिकी सीमा गश्ती दल के एजेंटों ने गैरकानूनी तरीके से दाखिल होने के आरोप में तीन भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। अमेरिकी सीमा गश्त एजेंटों ने 24 जनवरी को न्यूयॉर्क के मैस्सेना के पास एक वाहन को रोका था। वाहन की तलाशी लेने पर एजेंटों को पता चला कि दो यात्री भारतीय हैं, जो गैरकानूनी तरीके से अमेरिका में दाखिल हुए थे।
विज्ञापन
दोनों को आगे की कार्रवाई और आरोप तय करने के लिए सीमा गश्त स्टेशन भेज दिया गया है। वाहन चालक भी भारतीय था और वह भी 2012 में गैरकानूनी तरीके से अमेरिका आया था और उसे पिछले साल दिसम्बर में वापस जाने का आदेश दिया गया था।
विज्ञापन