{"_id":"6836fd9dbbf23a24d60db612","slug":"three-indian-citizens-informed-embassy-of-india-that-their-relatives-are-missing-after-having-traveled-to-iran-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Iran: ईरान गए तीन भारतीयों के परिजन लापता, दूतावास ने ईरानी अधिकारियों को किया सूचित; जांच में जुटा प्रशासन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Iran: ईरान गए तीन भारतीयों के परिजन लापता, दूतावास ने ईरानी अधिकारियों को किया सूचित; जांच में जुटा प्रशासन
Wed, 28 May 2025 05:42 PM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
Published by: पवन पांडेय
Updated Wed, 28 May 2025 05:42 PM IST
सार
हाल ही में ईरान की यात्रा करने वाले तीन भारतीय नागरिक लापता बताए जा रहे हैं। इस मामले में उनके परिजनों ने तेहरान में मौजूद भारतीय दूतावास से संपर्क किया है। इसे लेकर भारतीय दूतावास ने ईरानी अधिकारियों से तुरंत जांच और उनकी सुरक्षा तय करने की अपील की है।
विज्ञापन
गौरव श्रेष्ठ, ईरान में भारतीय राजदूत
- फोटो : X @India_in_Iran
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के तीन नागरिक जो हाल ही में ईरान की यात्रा पर गए थे, उनके परिवार वालों ने भारतीय दूतावास को बताया है कि वे लापता हो गए हैं। इस पर भारतीय दूतावास ने, तेहरान में ईरानी अधिकारियों के समक्ष इस मामले को तुरंत सूचित किया है।
यह भी पढ़ें - Gaza: गाजा में भूख से बेहाल भीड़ ने सहायता केंद्र पर किया हमला, दावा- इस्राइली गोलीबारी में एक की मौत, 48 घायल
विज्ञापन
लापता लोगों के परिवारों से संपर्क में हैं- भारतीय दूतावास
इस मामले में ईरान में मौजूद भारतीय दूतावास ने ईरानी प्रशासन से साफ-साफ कहा है कि लापता भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द ढूंढा जाए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। भारतीय दूतावास ने यह भी बताया है कि वे लगातार लापता लोगों के परिवारों से संपर्क में हैं और इस मामले में हो रही कार्रवाई से उन्हें हर अपडेट दे रहे हैं।
भारतीय दूतावास ने जल्द नागरिकों को ढूंढने का किया निवेदन
भारतीय दूतावास ने कहा, 'हमने यह मामला मजबूती से उठाया है और ईरान सरकार से निवेदन किया है कि इन भारतीय नागरिकों को ढूंढने के लिए जरूरी कदम तुरंत उठाए जाएं।' इस घटना को लेकर भारत सरकार की ओर से चिंता जाहिर की गई है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इन नागरिकों का पता चल जाएगा।
यह भी पढ़ें - France: फ्रांस में लाइलाज रोगियों को मौत चुनने का मिलेगा अधिकार, जानिए क्या होगी शर्तें; विरोध भी कम नहीं
ऑस्ट्रेलिया की जगह ट्रैवल एजेंट ने भेज दिया ईरान
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये सभी पंजाब के अन्य-अन्य जिलों के रहने वाले हैं। जो 11 मई को तेहरान पहुंचे और उसके बाद से ही लापता है। परिजनों के अनुसार, एक ट्रैवल एजेंट ने उन सभी को ऑस्ट्रेलिया भेजने का वादा किया और ईरान में रुकने की सुविधा कराने की बात कही, लेकिन ईरान पहुंचने के बाद से उनका कोई अता-पता नहीं है।
विज्ञापन
— India in Iran (@India_in_Iran) May 28, 2025

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन