फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Three distinguished Indian-origin Singaporeans to be appointed as Nominated MPs in Parliament

Singapore: भारतीय मूल के तीन दिग्गज सिंगापुर की संसद के लिए मनोनीत सदस्य नियुक्त, अगले महीने लेंगे शपथ

Mon, 17 Jul 2023 06:32 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 17 Jul 2023 06:32 PM IST
सार

Singapore: सिंगापुर इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष और सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के परिषद सदस्य नील पारेख निमिल रजनीकांत, प्लूरल आर्ट मैगजीन के सह-संस्थापक और नानयांग बिजनेस स्कूल में पाठ्यक्रम समन्वयक चंद्रदास उषा रानी और वकील राज जोशुआ थॉमस के नामों की घोषणा सोमवार को की गई।  

विज्ञापन
Three distinguished Indian-origin Singaporeans to be appointed as Nominated MPs in Parliament
Neil Parekh Nimil Rajnikant, Chandradas Usha Ranee, Raj Joshua Thomas - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय मूल के तीन प्रतिष्ठित सिंगापुर वासियों को उन नौ लोगों में शामिल किया गया है जिन्हें मनोनीत संसद सदस्य (एनएमपी) नियुक्त किया जाएगा और अगले महीने शपथ दिलाई जाएगी। 

विज्ञापन



   

सिंगापुर इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष और सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के परिषद सदस्य नील पारेख निमिल रजनीकांत, प्लूरल आर्ट मैगजीन के सह-संस्थापक और नानयांग बिजनेस स्कूल में पाठ्यक्रम समन्वयक चंद्रदास उषा रानी और वकील राज जोशुआ थॉमस के नामों की घोषणा सोमवार को की गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

'द स्ट्रेट्स टाइम्स' अखबार की खबर के मुताबिक, मनोनीत संसद सदस्य (एनएमपी) पदों के लिए विचार के लिए रखे गए कुल 30 नामों में से नौ मनोनीत सांसदों का चयन तत्कालीन स्पीकर तान चुआन-जिन की अध्यक्षता वाली संसद की विशेष प्रवर समिति ने किया था। उन्हें 24 जुलाई को राष्ट्रपति हलीमा याकूब द्वारा ढाई साल के कार्यकाल के लिए नियुक्त किया जाएगा और अगस्त में संसद की बैठक में शपथ दिलाई जाएगी।

विज्ञापन

जानिए कौन हैं नील पारेख
पारेख (60 वर्षीय) टिकेहू कैपिटल में एशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के साझेदार और प्रमुख और सिंगापुर एक्सचेंज में सूचीबद्ध एक विशेष उद्देश्य अधिग्रहण कंपनी पेगासस एशिया के मुख्य कार्यकारी भी हैं। उन्होंने ऐसे कार्यक्रम शुरू किए हैं जो सिंगापुर में वित्तीय साक्षरता बढ़ाने में मदद करने पर फोकस करते हैं।

पारेख अभी एलेवांडी के बोर्ड निदेशक के रूप में कार्य कर रहे हैं, जो डिजिटल अर्थव्यवस्था में फिनटेक को आगे बढ़ाने के लिए सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के बीच एक खुली बातचीत को बढ़ावा देने के लिए सिंगापुर के मौद्रिक प्राधिकरण द्वारा स्थापित किया गया है। जेम्स कुक विश्वविद्यालय (सिंगापुर) की सलाहकार परिषद के सदस्य के रूप में उन्होंने ऐसे कार्यक्रम शुरू किए हैं जो सिंगापुर में वित्तीय साक्षरता बढ़ाने में मदद करने पर फोकस करते हैं। पारेख 10 साल से सिंगापुर के नागरिक हैं और 17 साल से यहां रह रहे हैं।
 

कला के प्रचार और स्थिरत से जुड़े मुद्दों को संबोधित करेंगे उषा
वहीं, चंद्रदास उषा रानी (42 वर्षीय) पहली बार सांसद बनने जा रही हैं। वह बीते 12 वर्षों तक वकील के रूप में काम कर चुकी हैं। वह कहती हैं कि उन्हें उम्मीद है कि वह समग्र रूप से कला क्षेत्र के प्रचार और स्थिरता से संबंधित मुद्दों को संबोधित करेंगी। 'द सिंगापुर डेली' ने उनके हवाले से कहा, 'यह एक बहुस्तरीय चिंता है जिसे कानूनी जागरूकता, वित्तीय स्थिरता, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, शिक्षा और कलाकारों एवं अन्य रचनात्मक लोगों के लिए काम करने की अच्छी परिस्थितियों के संदर्भ में विभिन्न दृष्टिकोणों से संबोधित किया जाना चाहिए।'   

 

स्वयंसेवक वकील के रूप में काम कर रहे थॉमस
43 वर्षीय थॉमस एनएमपी के रूप में अपना दूसरा कार्यकाल पूरा करने वाले एकमात्र व्यक्ति हैं। वह वर्तमान में सिक्योरिटी एसोसिएशन सिंगापुर (एसएएस) के अध्यक्ष हैं और लॉ सोसाइटी की आपराधिक कानूनी सहायता योजना के तहत एक स्वयंसेवक वकील के रूप में काम कर रहे हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed