फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Three accused of murder of Khalistani terrorist Nijjar appeared in court one from Video Link

Canada: खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या के तीन आरोपी अदालत में हुए पेश, कोर्ट ने दी यह सजा

Wed, 22 May 2024 04:01 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 22 May 2024 04:01 AM IST
सार

निज्जर गुरु नानक सिख गुरुद्वारे का अध्यक्ष था और कनाडा में चरमपंथी संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) का प्रमुख चेहरा था। निज्जर, खालिस्तान टाइगर फोर्स का प्रमुख भी था। 

विज्ञापन
Three accused of murder of Khalistani terrorist Nijjar appeared in court one from Video Link
खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर। - फोटो : एनआईए वेबसाइट/एएनआई

विस्तार

कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का मामला काफी चर्चाओं में हैं। इस बीच मंगलवार को कनाडा की एक अदालत में हत्याकांड के जुड़े तीन आरोपी पेश किए गए। उन्हें समुदाय के लोगों के साथ संपर्क न करने का आदेश दिया गया है। मामले की अगली सुनवाई 25 जून को की जाएगी।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तीन आरोपी- करण बरार (22), कमलप्रीत सिंह (22) और करणप्रीत सिंह सरे (28) ब्रिटिश कोलंबिया प्रांतीय न्यायालय में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए। वहीं, अमनदीप सिंह (22) वीडियो लिंक के माध्यम से पेश हुआ। बता दें, अमनदीप ओंटारियो में हिरासत में है। न्यायाधीश मार्क जेट ने इन चारों को अपनी समुदाय के लोगों से कोई संपर्क नहीं रखने का आदेश दिया है। अदालत में प्रवेश करते समय उन्होंने लाल जेल स्वेटसूट पहना था। 

विज्ञापन

न्यायाधीश मार्क जेट ने दुभाषिया की मदद से लोगों से बात की और उन्हें संपर्क रहित आदेश के तहत रखा। अदालत में पेश करने से पहले उनकी तलाशी की गई। उनके फोन पहले ही रखवा लिए गए थे। इस दौरान निज्जर समर्थक अदालत के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। उनके पास खालिस्तान के झंडे और पोस्टर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए, कौन है हरदीप सिंह निज्जर
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसी साल जून में कनाडा के एक प्रमुख खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कनाडा के सरे में स्थित गुरु नानक सिख गुरुद्वारे के नजदीक दो अज्ञात हमलावरों ने निज्जर पर हमला किया था। हमले में उसकी मौत हो गई थी। भारतीय एजेंसी एनआईए ने निज्जर को भगोड़ा घोषित किया था। बता दें, निज्जर गुरु नानक सिख गुरुद्वारे का अध्यक्ष था और कनाडा में चरमपंथी संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) का प्रमुख चेहरा था। निज्जर, खालिस्तान टाइगर फोर्स का प्रमुख भी था। 

कनाडाई पीएम ने भारत सरकार पर लगाए आरोप
विदेशी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कनाडाई प्रधानमंत्री मंत्री जस्टिन ट्रूडो ने पिछले साल आरोप लगाए थे कि निज्जर की हत्या के पीछे भारत सरकार का हाथ हो सकता है। ट्रूडो ने कहा कि कनाडाई सुरक्षा एजेंसियों के पास यह मानने के कारण है कि भारत सरकार के एजेंटों ने ही निज्जर की हत्या की है। कनाडाई एजेंसियां निज्जर की हत्या में भारत की साजिश की संभावनाओं की जांच कर रही हैं। ट्रूडो ने जोर दिया कि कनाडा की धरती में कनाडाई नागरिक की हत्या में किसी भी प्रकार की संलिप्तता अस्वीकार्य है।

संसद में पीएम ने दिया यह बयान
कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने संसद में बताया था कि नई दिल्ली में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बात की थी। इस दौरान मैंने उन्हें कहा था कि हत्याकांड की जांच में भारत सरकार की कोई भी संलिप्तता अस्वीकार्य होगी। मैंने उनसे जांच में सहयोग करने का आग्रह किया था। कनाडाई धरती पर एक कनाडाई नागरिक की हत्या हुई है। इसकी जांच में किसी विदेशी सरकार की संलिप्तता हमारी संप्रभुता का उल्लंघन है। उनकी सरकार खुद कनाडा एजेंसियों के साथ काम कर रही हैं। सरकार और एजेंसियों के बीच समन्वय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed