{"_id":"5c2fc06bbdec2256ba1d8955","slug":"threats-of-pabok-storm-in-thailand-80-thousand-people-released-from-the-island","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाईलैंड में पाबुक तूफान की दस्तक, 80 हजार लोगों को द्वीप से निकालने की कोशिशें जारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
थाईलैंड में पाबुक तूफान की दस्तक, 80 हजार लोगों को द्वीप से निकालने की कोशिशें जारी
Sat, 05 Jan 2019 01:52 AM IST
Avdhesh Kumar
एजेंसी, सुरत थानी
एजेंसी, सुरत थानी
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sat, 05 Jan 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
थाईलैंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को थाईलैंड द्वीपों पर उष्णकटिबंधीय तूफान पाबुक के कारण पर्यटकों की संख्या एकदम निचले स्तर पर आ गई। यहां तूफान के डर से हवाई अड्डों और घाटों को बंद कर दिया गया है। यही नहीं बल्कि खाड़ी के पार गई नावों को भी वापस बुला लिया गया है। थाईलैंड के दो प्रमुख हवाई अड्डों को समुई और नखोन सी थम्मरत को शनिवार तक बंद कर दिया गया है।
हालांकि पर्यटकों को समझाया जा रहा है कि वे डरें नहीं। शुक्रवार को पाबुक तूफान ने द्वीप पर हवा ने 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दस्तक दी। इस कारण समुद्र में करीब पांच मीटर ऊंची और विशाल लहरें भी उठीं। बृहस्पतिवार को जारी एक सरकारी अलर्ट में कहा गया कि तूफान की वजह से थाइलैंड के दक्षिणी तटीय इलाकों में 30 साल बाद सबसे ज्यादा नुकसान की आशंका है। शुक्रवार को यहां के कई हिस्सों में तेज बारिश भी हुई।
मौसम विभाग ने कहा गया है कि तूफान का असर फुकेत, कार्बी और समुई जैसी जगहों पर नजर आएगा। होटलों से भी पर्यटकों ने समय से पहले चेक आउट कर लिया है। होटल मालिकों का कहना है कि तूफान से पहले की सावधानी बरतने के मकसद से ऐसा किया गया है। यहां लगभग 7,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। जबकि इलाके से 80,000 लोगों को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।