{"_id":"6086bf3d9810412b532643c2","slug":"threat-for-pakistan-after-the-withdrawal-of-troops-from-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान: सैनिकों की वापसी के बाद मजबूत होगी आईएस-अलकायदा, पाकिस्तान को खतरा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान: सैनिकों की वापसी के बाद मजबूत होगी आईएस-अलकायदा, पाकिस्तान को खतरा
Mon, 26 Apr 2021 06:56 PM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 26 Apr 2021 06:56 PM IST
सार
अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी शुरू होने के बीच अमेरिका के एक शीर्ष जनरल ने आगाह किया है इस्लामिक स्टेट और अल कायदा जैसे आतंकी संगठनों का फिर से मजबूत होना पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय होगा।
विज्ञापन
US troops
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तान में अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन के प्रमुख जनरल ऑस्टिन एस मिलर ने रविवार को काबुल में कहा कि अमेरिकी सैनिकों की वापसी शुरू हो चुकी है। राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा अफगानिस्तान से 11 सितंबर तक सभी अमेरिकी सैनिकों की वापसी की घोषणा के करीब दो हफ्ते बाद मिलर का यह बयान आया है।
विज्ञापन
वाशिंगटन में संवाददाता सम्मेलन में अमेरिकी मध्य कमान के कमांडर जनरल केनेथ एफ मेककेंजी जूनियर ने आगाह किया कि अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद अलकायदा और आईएस आतंकियों का फिर से मजबूत होना सबसे चिंताजनक मुद्दा होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह सभी पड़ोसी देशों, और सबसे ज्यादा पाकिस्तान के लिए चिंताजनक स्थिति होगी।
उन्होंने कहा कि आतंकियों का मजबूत होना केवल अमेरिका या पाकिस्तान के लिए ही खतरा नहीं होगा बल्कि मध्य एशियाई देशों से लेकर उत्तर तक के देशों को इससे खतरा होगा।
विज्ञापन