फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Thousands of expatriate students studying in China demand removal of travel ban

चीन में पढ़ने वाले हजारों प्रवासी छात्रों ने की यात्रा पर प्रतिबंध हटाने की मांग 

Wed, 20 Jan 2021 01:10 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 20 Jan 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Thousands of expatriate students studying in China demand removal of travel ban
Chinese Foreign Ministry Spokesperson Zhao Lijian - फोटो : ANI

चीन में पढ़ने वाले हजारों प्रवासी विद्यार्थियों ने चीन से यात्रा प्रतिबंध हटाने की मांग की है, ताकि वे लौटकर अपनी पढ़ाई व शोध वापस शुरू कर सकें। दरअसल, कोरोना महामारी को देखते हुए चीन ने पिछले साल मार्च से विदेशी छत्रों की यात्रा और सभी तरह के रेजिडेंट परमिट व वीजा पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


चीन ने सभी विद्यार्थियों से अपने-अपने देश में रहकर ऑनलाइन पढ़ाई करने का अनुरोध किया है। फेसबुक पर एक खुला पत्र पोस्ट कर प्रवासी विद्यार्थियों ने चीन सरकार से सभी प्रतिबंध हटाने की मांग की है। दुनिया भर से करीब 4.40 लाख विदेशी छात्र छात्राएं चीन में पढ़ने आते हैं।
विज्ञापन


वहीं भारत से भी करीब 25 हजार लोग पढ़ाई के लिए चीन जाते हैं, इनमें अधिकतर चिकित्सा क्षेत्र के हैं। छात्रों ने यह भी बताया कि उनकी छात्रवृत्ति भी बिना किसी कारण के रोक दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा, कोरोना दुनियाभर में फेला है और हर देश में इससे बचाव के अपने अलग-अलग प्रोटोकॉल हैं। ऐसे में मेरा मानना है कि चीन के प्रोटोकॉल का भी सभी सम्मान करें और उसका पालन करें। उन्होंने साथ ही कहा कि हम विदेशी विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर भी प्रतिबद्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed