फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   This device prevents from blood clotting, can protect from heart stroke

खून का थक्का नहीं जमने देता यह डिवाइस, बचा सकता है हार्ट स्ट्रोक से

Tue, 07 Jan 2020 02:27 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 07 Jan 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
This device prevents from blood clotting, can protect from heart stroke
वॉचमैन डिवाइस - फोटो : Social Media

ब्रिटेन में एक पुराने डिवाइस को अपडेट किया गया है जो लोगों को हार्ट स्ट्रोक से बचा सकता है। जेलीफिश के आकार का यह डिवाइस ह्रदय के अंदर फिट करने पर  आट्रियल फाइब्रिलेशन (ह्रदय का अनियमित धड़कना) के मरीजों के लिए बेहद उपयोगी हो सकता है।

विज्ञापन


ब्रिटेन में आट्रियल फाइब्रिलेशन के 80 हजार से ज्यादा मरीज हैं। इस बीमारी में ह्रदय की धड़कनें अनियमित होने से रक्त के प्रवाह में रुकावट आती है और थक्के जमने लगते हैं। यह आगे चलकर स्ट्रोक का कारण बनता है। आट्रियल फाइब्रिलेशन के मरीज आम तौर पर खून को पतला करने वाली दवाइयां लेते हैं, लेकिन इसमें कई बार ज्यादा ब्लीडिंग की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन


वॉचमैन नाम का यह डिवाइस पहले भी बनाया गया था, लेकिन अब यह मरीजों के लिए दवाओं का स्थायी विकल्प बन सकता है। डिवाइस का शुरुआती वर्जन ज्यादा कारगर साबित नहीं हुआ था, क्योंकि अनियमित आकार के ह्रदय वाले मरीजों के शरीर में इसे फिट नहीं किया जा सकता था। इसका अपडेट वर्जन पांच अलग-अलग साइज में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ-साथ इसे ह्रदय के आकार के हिसाब से एडजस्ट किया जा सकता है। इसे पॉलिस्टर के कपड़े से ढका गया है ताकि ह्रदय के करीब स्थित उत्तक धातु से अप्रभावित रहें। लंदन के रॉयल ब्रॉम्पटन हॉस्पिटल के डॉ संदीप पाणिकर बताते हैं, हरेक इंसान के ह्रदय का आकार अलग-अलग होता है।

डिवाइस का पुराना मॉडल सभी मरीजों को फिट नहीं आता था। यह खास तौर पर उन मरीजों के लिए उपयोगी है जो दूसरी बीमारियों के चलते खून को पतला करने वाली दवाइयां नहीं ले सकते या रोजाना दवा नहीं खाना चाहते।

ऐसे लगाया जाता है शरीर में

सबसे पहले जांघ के आसपास एक छोटा छेद कर कैथेटर को ह्रदय के बाएं चैंबर में पहुंचाया जाता है। बता दें कि खून के थक्के अक्सर ह्रदय के इसी हिस्से में बनते हैं। फिर कैथेटर के जरिये एक छोटा कैमरा शरीर में भेजा जाता है। इसका मकसद ह्रदय का आकार पता करना है ताकि इसके अनुरूप डिवाइस का चुनाव किया जा सके। फिर, कैथेटर के जरिये ही वॉचमैन डिवाइस ह्रदय के पास पहुंचता है और फिट किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed