फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Third child dies, five others in 'critical condition' after UK stabbing

Britain: चाकूबाजी की वारदात में बढ़ा मृतकों का आंकड़ा, नौ साल की बच्ची की मौत, घायल पांच बच्चों की हालत गंभीर

Tue, 30 Jul 2024 09:15 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 30 Jul 2024 09:15 PM IST
सार

ब्रिटेन में एक दिन पहले हुई चाकूबाजी की भयावह वारदात में मतृकों का आंकड़ा बढ़ गया है। जानकारी के मुताबिक इस वारदात में घायल एक नौ साल की बच्ची की आज मौत हो गई। जबकि इस वारदात में घायल अन्य पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Third child dies, five others in 'critical condition' after UK stabbing
ब्रिटेन में हुई चाकूबाजी की वारदात में बढ़ा मृतकों का आंकड़ा - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड के साउथपोर्ट में चाकूबाजी की वारदात में घायल नौ साल की बच्ची की आज मौत हो गई, जिसके बाद से इस हादसे में मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। इससे पहले कल एक छह और सात साल की बच्ची की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि इस वारदात में घायल पांच अन्य लोग अभी भी अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने इनकारी आतंकवाद से कनेक्शन की बात
मर्सीसाइड पुलिस के जासूस हत्या के संदेह में गिरफ्तार एक 17 वर्षीय लड़के से पूछताछ कर रहे हैं, ताकि सोमवार को हार्ट स्ट्रीट पर हुए इस हमले के पीछे के मकसद का पता लगाया जा सके। हालांकि पुलिस बल ने इस बात को दोहराया कि इस वारदात को फिलहाल आतंकवाद से संबंधित नहीं माना जा रहा है और हम इस संबंध में किसी और की तलाश नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने किसी भी अफवाह से बचने की अपील की
वहीं जांच के बारे में मर्सीसाइड पुलिस ने कहा कि चाकू से किए गए हमले में लगी चोटों के कारण तीसरे बच्चे की मौत हो गई। जबकि इस हमले के दौरान आठ अन्य बच्चे जख्मी हुए थे जिनमें से पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के दौरान घायल होने के बाद दो वयस्कों की हालत भी गंभीर है। साउथपोर्ट में हुई घटना के संदिग्ध के संबंध में पुलिस के बयान में कहा गया, सोशल मीडिया पर एक नाम साझा किया गया है। यह नाम गलत है और हम लोगों से आग्रह करेंगे कि जांच जारी रहने तक घटना के विवरण पर अटकलें न लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे बच्चे
मर्सीसाइड पुलिस की मुख्य कांस्टेबल सेरेना कैनेडी ने पत्रकारों को बताया कि लंकाशायर के रहने वाले 17 वर्षीय एक लड़के को हत्या और हत्या के प्रयास के संदेह में गिरफ्तार किया गया है और उसे एक पुलिस स्टेशन ले जाया गया है, जहां उससे पूछताछ करेंगे। जानकारी के मुताबिक छह से 11 वर्ष की आयु के सभी बच्चे गायिका टेलर स्विफ्ट के संगीत पर आधारित एक ग्रीष्मकालीन अवकाश कार्यशाला में भाग ले रहे थे। 


रॉयल फैमिली और पीएम ने व्यक्त किया शोक
वहीं इस वारदात के बाद किंग चार्ल्स, क्वीन कैमिला और वेल्स के राजकुमार और राजकुमारी समेत शाही परिवार ने इस बेहद भयावह वारदात पर शोक व्यक्त करते हुए बयान जारी किए हैं। जबकि ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने कहा कि पूरा देश इस हमले से गहरा सदमा महसूस कर रहा है। वहीं विपक्षी नेता और पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भी इस भयानक हमले पर अपना दुख व्यक्त किया और आपातकालीन सेवाओं को उनकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद दिया। जबकि गायिका टेलर स्विफ्ट ने कहा है कि वह इस वारदात के बाद से सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed