Kuwait: 'ये बेवकूफ जोकर भारत से मुकाबला करना चाहते हैं...', ओवैसी ने गलत तस्वीर को लेकर पाकिस्तान पर कसा तंज
Kuwait: कुवैत में एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने 2019 के चीन के सैन्य अभ्यास की तस्वीर सेना को भेंट करने को लेकर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि ये बेवकूफ जोकर भारत से मुकाबला करना चाहते हैं। ओवैसी ने कहा, नकल करने के लिए अक्ल चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक गलत तस्वीर को लेकर पाकिस्तानी सेना पर तीखा प्रहार किया। ओवैसी ने तंज कसते हुए कहा कि ये बेवकूफ जोकर भारत से मुकाबला करना चाहते हैं।
ओवैसी कुवैत में प्रवासी भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने चीन के एक पुराने सैन्य अभ्यास की तस्वीर को भारत पर जीत के सबूत के रूप में पेश करने के लिए पाकिस्तान पर तंज कसा। उन्होंने कहा, कल पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को एक तस्वीर भेंट की...ये बेवकूफ जोकर भारत से मुकाबला करना चाहते हैं। उन्होंने 2019 में चीनी सेना के सैन्य अभ्यास की एक तस्वीर दी थी और दावा किया था कि यह भारत पर जीत है। पाकिस्तान यही करता है। नकल करने के लिए अक्ल चाहिए। इनके पास अक्ल भी नहीं है। पाकिस्तान जो कुछ भी कर रहा है, उसे जरा भी गंभीरता से न लें।
#WATCH | During an interaction with the Indian diaspora in Kuwait, AIMIM MP Asaduddin Owaisi says, " Yesterday, the Pakistani Army chief gifted a photo to the Pakistani PM Shehbaz Sharif...these stupid jokers want to compete with India, they had given a photograph of a 2019… pic.twitter.com/xJoaBo6zhO
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 26, 2025
ये भी पढ़ें: आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में गुयाना ने किया भारत का समर्थन, कई मुद्दों पर हुई बात
'पाकिस्तान से पैदा हुई समस्या'
एआईएमआईएम नेता ओवैसी उस सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं, जो पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान का असली चेहरा बेनकाब करने के लिए विदेश दौरे पर है। इससे पहले बहरीन मे भी उन्होंने पाकिस्तान निशाना साधा था। उन्होंने कहा था, 'हमारी सरकार ने हमें यहां इसलिए भेजा है, ताकि दुनिया को पता चले कि भारत पिछले कई वर्षों से किस खतरे का सामना कर रहा है। दुर्भाग्य से हमने कई निर्दोष लोगों की जान गंवाई है। यह समस्या पाकिस्तान से ही पैदा हुई है और हमेशा ही होती है। जब तक पाकिस्तान इन आतंकवादी समूहों को बढ़ावा देना, सहायता देना और प्रायोजित करना बंद नहीं करता, तब तक यह समस्या दूर नहीं होगी।'
'अगर अगली बार दुस्साहस करेगा तो ऐसा पलटवार करेंगे....'
उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार ने हर भारतीय की जान की रक्षा के लिए सभी कदम उठाए हैं। इस सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अगली बार अगर पाकिस्तान ऐसा दुस्साहस करेगा, तो यह पलटवार उनकी उम्मीद से परे होगा...' ओवैसी ने कहा कि भारत ने उकसावे के बावजूद बार-बार अधिकतम संयम बरता है।
ये भी पढ़ें: 'भारत के साथ शांति वार्ता चाहता हूं', ईरान पहुंचे पाकिस्तानी पीएम शहबाज के बदले सुर
कहां से शुरू हुआ भारत-पाकिस्तान के बीच ताजा तनाव
आतंकवादियों ने 22 अप्रैल को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला किया था। इसमें 26 बेगुनाह लोगों की बर्बर तरीके से हत्या की गई थी। इनमें अधिकांश पर्यटक थे। लोगों को मारने से पहले उनके कपड़े उतारकर उनकी धार्मिक पहचान की गई। इसके बाद भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में कई आतंकी ठिकानों पर हमले किए। इससे बौखलाई पाकिस्तानी सेना ने भारत पर ड्रोन और मिसाइलों से हमले की कोशिश की। लेकिन भारत की आकाशतीर, एस-400 जैसी वायु रक्षा प्रणालियों ने इन आसमान में ही नष्ट कर दिया। इसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान के नौ एयरबेस पर ताबड़तोड़ हमले किए। जिसके बाद पाकिस्तान के आग्रह पर भारत ने संघर्ष विराम पर सहमति दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.