{"_id":"5d5cddac8ebc3e6ca7469d44","slug":"there-will-not-be-a-complete-withdrawal-of-us-troops-from-afghanistan-said-trump","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप ने कहा- अफगानिस्तान से पूरी तरह से नहीं होगी अमेरिकी सैनिकों की वापसी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रंप ने कहा- अफगानिस्तान से पूरी तरह से नहीं होगी अमेरिकी सैनिकों की वापसी
Wed, 21 Aug 2019 11:55 AM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 21 Aug 2019 11:55 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि अफगानिस्तान से पूरी तरह से अमेरिकी सैनिकों की वापसी नहीं होगी। उनका कहना है कि अमेरिका को इस युद्ध ग्रस्त देश में मौजूद रहना ही होगा।
विज्ञापन
ट्रंप ने अपने ओवल कार्यालय में मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि हमारे पास खुफिया जानकारी रहेंगी, और हमारा कोई न कोई वहां हमेशा मौजूद रहेगा।
ट्रंप अफगानिस्तान में तालिबान के साथ चल रही शांति वार्ता पर संवाददाताओं के प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि वह कई विकल्पों पर गौर करना चाहेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एक विकल्प तो अभी चल ही रहा है। हम एक योजना के बारे में बात कर रहे हैं मुझे नहीं पता कि मुझे यह योजना स्वीकार होगी या नहीं, हो सकता है कि वह उन्हें स्वीकार न हो। लेकिन हम बात कर रहे हैं। हमारी अच्छी बातचीत चल रही है और हम देखेंगे कि क्या होता है। अन्य राष्ट्रपतियों ने जो किया है, यह उससे ज्यादा है।
विज्ञापन
ट्रंप ने अफगानिस्तान से पूरी तरह से अमेरिकी सैनिकों की वापसी से इनकार करते हुए कहा कि हमने संख्या कम की है। हम अपने कुछ सैनिकों को वापस ला रहे हैं। लेकिन हमें वहां अपनी उपस्थिति रखनी होगी।