फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   There may be too many covid 19 vaccines

Corona Vaccine: लोगों को मिल सकते हैं एक साथ कोविड-19 के कई टीके

Wed, 25 Nov 2020 05:33 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 25 Nov 2020 05:33 AM IST
विज्ञापन
There may be too many covid 19 vaccines
कोरोना वैक्सीन

कोरोना वायरस से दुनिया भर में रोजाना मौतें हो रही हैं। लोग अब भी हजारों की संख्या में संक्रमित हो रहे हैं। हर कोई चाहता है टीका जल्द बने हो और कोरोना को हराया जाए। लेकिन अभी तक ऐसा कोई टीका नहीं आया जिस पर पूरी तरह भरोसा किया जा सके। 

विज्ञापन


कुछ टीके तीसरे फेज के ट्रायल तक पहुंच चुके हैं जिनका परिणाम 90 फीसदी तक आया है। अगर ऐसे ही शोधों में टीके सटीक साबित हुए तो दुनियाभर के लोगों को एक साथ कई टीके मिल सकते हैं।
विज्ञापन


साथ ही बाजार में कोरोना के कई टीके उपलब्ध हो सकते हैं। कुछ पर तो अभी से ही युद्धस्तर पर काम भी चल रहा है। दर्जनों वैक्सीन बनने से कोविड -19 महामारी में जल्द ही छुटकारा मिलेगा क्योंकि इससे संभावना बढ़ गई है कि कम से कम कुछ टीके तो सफल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एस्ट्राजेनेका के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पास्कल सोरेन ने कहा कि दुनिया से महामारी को खत्म करने के लिए जितने टीके की जरूरत है। फाइजर, मॉडर्ना और एस्ट्राजेनेका के पास दुनिया के लिए पर्याप्त उत्पादन क्षमता नहीं है। साथ ही कहा कि वास्तव में यह कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है। 

दुनियाभर में अलग-अलग कंपनियों ने लाखों डोज तैयार कर लिए हैं, जो कंपनियां अभी पीछे हैं, वो तेजी से इस पर काम कर रही हैं। कोरोना का टीका विकसित कर रही मॉडर्ना ने कहा है कि अमेरिका के लिए लगभग 20 मिलियन डोज जनवरी तक तैयार कर लेगी। वहीं एस्ट्राजेनेका साल के अंत तक यूके लिए चार मिलियन डोज तैयार कर लेगी।


गौरतलब है कि तीन या चार कंपनियां पूरी दुनिया को कोरोना टीका नहीं दे सकती, इसके लिए और कंपनियों को दुनिया की सहायता करनी होगी। लेकिन कौन सा टीका प्रभावी होगा यह कहना अभी मुश्किल है। विशेषज्ञों का मानना है उत्पादन और मैन्युफैक्चरिंग पर अधिक काम करने की जरूरत है। फिलहाल दुनिया में दर्जन भर से भी ज्यादा कोरोना टीके पर शोध चल रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed