फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   There is an above-zero chance that Artificial Intelligence will kill us all: Tesla CEO Elon Musk

Artificial Intelligence: 'मानव सभ्यता के अस्तित्व को खतरे में डाल सकता है एआई', एलन मस्क का बड़ा बयान

Wed, 01 Nov 2023 09:07 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 01 Nov 2023 09:07 PM IST
सार

Artificial Intelligence: ब्रिटेन में आयोजित दुनिया के पहले वैश्विक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सुरक्षा शिखर सम्मेलन में पहुंचे एलन मस्क ने कहा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मानव सभ्यता के अस्तित्व को खतरे में डाल सकता है।

विज्ञापन
There is an above-zero chance that Artificial Intelligence will kill us all: Tesla CEO Elon Musk
Tesla CEO Elon Musk - फोटो : social media

विस्तार

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मानव सभ्यता के अस्तित्व को खतरे में डाल सकता है। यह टिप्पणी टेस्ला के सीईओ और 'एक्स' के मालिक एलन मस्क ने बुधवार को की। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, इस बात की शून्य से भी अधिक संभावना है कि एआई हम सभी को मार डालेगा। मुझे लगता है कि यह धीमा चल रहा है, कुछ मौके भी हैं। लेकिन, यह मानव सभ्यता की नाजुकता से भी जुड़ा है। यदि आप इतिहास का अध्ययन करेंगे तो आपको पता चलेगा कि हर सभ्यता का एक तरह का जीवनकाल होता है। 
विज्ञापन


मस्क ब्रिटेन में आयोजित दुनिया के पहले वैश्विक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सुरक्षा शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की। मस्क को शिखर सम्मेलन के कुछ प्रतिभागियों के साथ बातचीत करने भी देखा गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन में भाग लेने से एक दिन पहले मस्क कॉमेडियन जो रोगन के कार्यक्रम में दिखाई दिए, जिसमें उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को अगर पर्यावरण आंदोलन के लिए प्रोग्राम किया जाता है तो यह मानवता के विनाश का कारण बन सकता है, अगर इसे पर्यावरण आंदोलन के लिए प्रोग्राम किया जाता है। 


इस दौरान सोशल मीडिया कंपनी के प्रमुख निक क्लेग ने कहा, इस हफ्ते ब्रिटेन में एआई सुरक्षा शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए उत्सुक हूं। मुझे उम्मीद है कि हम मौजूदा समस्याओं के समाधान के लिए जितना जरूरी हो, उतना समय व्यतीत करेंगे। उदाहरण के लिए एआई-जनित समाग्री की पारदर्शिता और पता लगाने की क्षमता पर वक्त लगाएंगे।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed