फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   The world needs Maha coalition between India america

दुनिया को भारत-अमेरिका के बीच महागठबंधन की जरूरत: मास्टरकार्ड सीईओ

Sat, 13 Jul 2019 07:17 AM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Avdhesh Kumar Updated Sat, 13 Jul 2019 07:17 AM IST
विज्ञापन
The world needs Maha coalition between India america
India-America
मास्टरकार्ड के सीईओ और अध्यक्ष अजय बंगा का मानना है कि भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक भागीदारी ‘महागठबंधन’ है, जिसकी दुनिया को जरूरत है। उन्होंने कहा कि दुनिया के दो महान लोकतांत्रिक देशों के बीच मजबूत रिश्ता दुनिया में बदलाव ला सकता है।
विज्ञापन


अमेरिका-भारत रणनीतिक और भागीदारी मंच के दूसरे ‘लीडरशिप’ शिखर सम्मेलन में बंगा ने कहा, ‘मैं वास्तव में दुनिया में ऐसा समय देखना चाहता हूं कि जब दो महान लोकतांत्रिक देश सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक रूप से सभी स्तरों पर एक दूसरे से जुड़ें। मैं चाहता हूं कि न केवल भारतीय छात्र अमेरिका में पढ़े बल्कि और अमेरिकी छात्र भारत में पढ़ने के लिए जाएं। 
विज्ञापन


दोनों देशों के डॉक्टर, नौकरशाह व कलाकार के बीच विचारों का आदान प्रदान हो। एक दूसरे के विचारों का सम्मान करते हुए स्वतंत्र होकर काम करें। भारत और अमेरिका के रिश्तों में काफी सुधार हुआ है, लेकिन मैं इसे और मजबूत होते देखना चाहता हूं। ’ बंगा ने कहा कि भारत-अमेरिका की भागीदारी महागठबंधन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह महागठबंधन दुनिया में बदलाव ला सकता है। इस मौके पर मास्टरकार्ड के सीईओ को अमेरिका और भारत के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाने में योगदान को लेकर वैश्विक उत्कृष्ठता पुरस्कार, 2019 से सम्मानित किया गया।

भारत के साथ मजबूत रिश्ते चाहता है ट्रंप प्रशासन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जे. कशनर ने कहा कि ट्रंप प्रशासन भारत-अमेरिका संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी तरह फोकस है। अमेरिका-भारत रणनीतिक और भागीदारी मंच के दूसरे ‘लीडरशिप’ शिखर सम्मेलन में कशनर ने कहा कि भारत उन कुछ देशों में शामिल है जिससे साथ अमेरिका अपने रिश्तों को लगातार मजबूत बनाने की कोशिश कर रहा है। कशनर राष्ट्रपति ट्रंप के वरिष्ठ सलाहकार भी हैं।

बातचीत के जरिए सुलझ जाएगा मतभेद : शृंगला

इसी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे अमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन शृंगला ने कहा कि व्यापार को लेकर दोनों देशों के बीच जो भी मतभेद हैं वो बातचीत के जरिए सुलझ जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका को अपने मजबूत रिश्तों के बीच सभी तरह की अड़चनों को दूर करने का प्रयास करना चाहिए। 

हाल के दिनों में देनों देशों के बीच व्यापार शुल्क को लेकर रिश्तों में थोड़ी कड़वाहट आई है। पिछले दिनों भारत ने अमेरिका के 28 उत्पादों पर व्यापार शुल्क बढ़ा दिया था, जिस पर ट्रंप प्रशासन ने नाराजगी जताई थी।  

भारत के साथ व्यापार असंतुलन से निराश है अमेरिका : गेरिश

अमेरिका के उप व्यापार प्रतिनिधि जेफरी डी गेरिश ने कहा कि भारत के साथ व्यापार संबंधों में संतुलन कमी से हम निराश हैं और इसे जल्द दूर किया जाना चाहिए। गेरिश से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि रॉबर्ट लाइटजर भी व्यापार असंतुलन का मुद्दा उठा चुके हैं। 

भारत के साथ व्यापारिक रिश्तों पर गेरिश ने कहा कि वाशिंगटन और नई दिल्ली के बीच व्यापार से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे हैं, जिसे हल किया जाना चाहिए। इनमें दोनों देशों के बीच व्यापार असंतुलन शीर्ष पर है, जिसे दूर करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed