फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   The US adds 266000 jobs which are way fewer than expected in April

अमेरिका: अप्रैल में लोगों को मिलीं सिर्फ 2,66,000 नौकरियां, बेरोजगारी दर 6.0 से बढ़कर हुई 6.1 प्रतिशत

Sat, 08 May 2021 10:22 AM IST
प्रियंका तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला, वॉशिंगटन Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sat, 08 May 2021 10:22 AM IST
सार

अमेरिकी श्रम विभाग ने  बताया कि अप्रैल में अमेरिकी अर्थव्यवस्था ने सिर्फ 2.66  लाख नई नौकरियां दीं। हालांकि, अर्थशास्त्रियों ने अपेक्षा की थी कि बेरोजगारों के लिए कम से कम दस लाख नई नौकरियों के अवसर तैयार किए जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ऐसे में यहां बेरोजगारी दर बढ़कर 6.1 प्रतिशत हो गई।

विज्ञापन
The US adds 266000 jobs which are way fewer than expected in April
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना महामारी के दौर में सभी देशों की अर्थव्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। डगमगाई अर्थव्यवस्था की समस्या से अमेरिका भी अछूता नहीं है। अमेरिकी श्रम विभाग ने शुक्रवार (7 मई) को बताया कि अप्रैल में अमेरिकी अर्थव्यवस्था ने सिर्फ 2.66  लाख नई नौकरियां दीं। हालांकि, अर्थशास्त्रियों ने अपेक्षा की थी कि बेरोजगारों के लिए कम से कम दस लाख नई नौकरियों के अवसर तैयार किए जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ऐसे में यहां बेरोजगारी दर बढ़कर 6.1 प्रतिशत हो गई।

विज्ञापन

श्रम सांख्यिकी ब्यूरो ने जारी किए आंकड़े
श्रम सांख्यिकी ब्यूरो ने शनिवार (8 मई) को बताया कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था ने अप्रैल के महीने में केवल 2 लाख 66 हजार लोगों को नौकरियां दीं जबकि यहां बेरोजगारी दर 6.1 प्रतिशत हो गई है। मार्च में यह 6.0 प्रतिशत से थोड़ा ऊपर थी।

विज्ञापन

अमेरिका के सामने है बड़ी चुनौती
अमेरिकी श्रम सचिव मार्टी वाल्श ने कहा कि कोरोना वायरस के खतरे के कारण काम पर लौटने वाले लोगों की संख्या अपने निम्नतम बिंदु पर है। उन्होंने कहा, ‘यह संख्या बताती है कि हमारे आगे एक बड़ी चुनौती है। हमारे पास अभी तक लगभग आठ मिलियन नौकरियां हैं, जो महामारी से पहले मौजूद थीं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed