फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   The Trump Government has requested the Supreme Court to stop recruiting transgender in army

ट्रंप सरकार ने सेना में ट्रांसजेंडर लोगों की भर्ती रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट से किया अनुरोध

Fri, 14 Dec 2018 12:28 PM IST
भाषा, वॉशिंगटन
भाषा, वॉशिंगटन Updated Fri, 14 Dec 2018 12:28 PM IST
विज्ञापन
The Trump Government has requested the Supreme Court to stop recruiting transgender in army

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने गुरुवार को देश की सर्वोच्च अदालत से अनुरोध किया कि ट्रांसजेंडर लोगों की सेना में नियुक्ति पर तब तक अस्थाई रोक लगाई जाए, जब तक इस मामले में चल रहे मुकदमे पर फैसला नहीं आ जाता। 

विज्ञापन


प्रशासन ने कहा कि ट्रांसजेंडर लोगों को नियुक्त करने से सेना के प्रभाव और क्षमता पर बड़ा जोखिम पैदा हो सकता है। ट्रंप से पहले राष्ट्रपति रहे बराक ओबामा के समय इस नीति को लागू किया गया था।
विज्ञापन


इस नीति के तहत सेना को 1 जुलाई, 2017 को ट्रांसजेंडर लोगों की भर्ती शुरू करनी थी, लेकिन ट्रंप प्रशासन ने इस सीमा को 1 जनवरी, 2018 तक बढ़ा दिया और उसके बाद नीति को पूरी तरह समाप्त करने का फैसला ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, सेना में ट्रांसजेंडर लोगों की भर्ती पर रोक को अदालत में कई बार चुनौती दी गयी, जिसके बाद एक परिवर्तित नीति लाई गयी जिसमें भी ट्रांसजेंडर लोगों की सेवाओं पर व्यापक पाबंदियां रखी गयीं। बाद में इसे भी निलंबित कर दिया गया।


सरकार ने सर्वोच्च अदालत से मामले में सुनवाई करने की अपील की और गुरुवार को अनुरोध किया कि जब तक अंतिम निर्णय नहीं आ जाता, तब तक निचली अदालतों के फैसलों को निलंबित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed