फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   The trial of the famous George Floyd murder case has been completed, entire US is waiting for a verdict

जॉर्ज फ्लॉयड हत्याकांडः मुकदमे की सुनवाई पूरी, अब पूरे अमेरिका को बेसब्री से फैसले का इंतजार

Tue, 20 Apr 2021 03:43 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 20 Apr 2021 03:43 PM IST
सार

अमेरिका में ब्लैक लोगों के हत्या के आरोपी पुलिसकर्मियों को बरी कर दिए जाने का पुराना इतिहास रहा है। आशंका है कि अगर इस हत्याकांड के आरोपी पुलिसकर्मी डेरेक चाउविन को रिहा कर दिया गया, तो पूरे देश में पिछले साल जून की तरह हिंसक आंदोलन भड़क सकता है...

विज्ञापन
The trial of the famous George Floyd murder case has been completed, entire US is waiting for a verdict
अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के बाद विरोध प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : PTI (फाइल फोटो)

विस्तार

बहुचर्चित जॉर्ज फ्लॉयड हत्याकांड के मुकदमे की सुनवाई पूरी हो गई है और अब पूरा अमेरिका दम साधे फैसले का इंतजार कर रहा है। खास कर व्हाइट हाउस और अमेरिकी कांग्रेस में गहरी चिंता है। आशंका है कि अगर इस हत्याकांड के आरोपी पुलिसकर्मी डेरेक चाउविन को रिहा कर दिया गया, तो पूरे देश में पिछले साल जून की तरह हिंसक आंदोलन भड़क सकता है। अमेरिका में ब्लैक लोगों के हत्या के आरोपी पुलिसकर्मियों को बरी कर दिए जाने का पुराना इतिहास रहा है। यहां सत्ता के हलको में चिंता इस बात की भी है कि इस बार अगर ऐसा हुआ, तो देश में नस्लीय तनाव में काफी इजाफा हो सकता है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक डेमोक्रेटिक पार्टी और रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों ने कई बैठकें की हैं, जिनमें इस पर चर्चा हुई है कि फ्लॉयड मामले में आने वाले फैसले पर उनकी क्या प्रतिक्रिया होनी चाहिए। बताया जाता है कि सांसदों ने अपने-अपने इलाकों में संभावित प्रतिक्रिया पर गौर किया है। इस बीच राजधानी वाशिंगटन में पुलिस की मदद के लिए नेशनल गार्ड्स के 250 जवानों को तैयार रहने को कहा गया है।
विज्ञापन


डेरेक चाउविन के खिलाफ चली कार्यवाही को अमेरिकी टीवी चैनलों ने लाइव दिखाया। इससे देश में इस फैसले को लेकर दिलचस्पी और ज्यादा बढ़ गई है। इस बीच पिछले हफ्ते ब्रुकलिन सेंटर के पास एक ब्लैक व्यक्ति डॉन्टे राइट को पुलिस ने गोली मार दी थी। उस घटना के खिलाफ वहां प्रदर्शन हुए। इस ताजा घटना से नस्लीय तनाव फिर से जिंदा हो गया है। फ्लॉयड मामले का फैसला इसी माहौल के बीच आने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस (संसद) के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में डेमोक्रटिक पार्टी की सदस्य करेन बास ने टीवी चैनल सीएनएन के एक कार्यक्रम में कहा- ‘मुझे नहीं लगता कि मिनियापोलिस, या अमेरिका या दुनिया के किसी हिस्से में किसी व्यक्ति को कोई ऐसा फैसला समझ में आएगा, जिसमें चाउविन को दोषी ना ठहराया जाए।’ गौरतलब है कि मिनियापोलिस शहर में ही फ्लॉयड की हत्या हुई थी। बास कांग्रेस में ब्लैक सदस्यों के कॉकस की अध्य़क्ष हैं। उन्होंने ध्यान दिलाया है कि 1992 में जब ब्लैक नौजवान रॉडनी किंग की हत्या के मामले में चार श्वेत पुलिसकर्मियों को बरी कर दिया गया था, तो किस तरह लॉस एंजिल्स शहर में दंगे भड़क उठे थे।

कुछ डेमोक्रेट सदस्यों ने कहा है कि मुद्दा सिर्फ यह नहीं है कि चाउविन को दोषी ठहराया जाता है या नहीं, बल्कि यह भी है कि उसे कितनी सजा सुनाई जाती है। अगर हलकी सजा सुनाई गई तब भी अशांति भड़क सकती है। एक डेमोक्रेटिक नेता ने वेबसाइट एक्सियोस.कॉम से कहा- ‘सिर्फ दोषी ठहरा देना ही काफी नहीं होगा।’

उधर रिपब्लिकन पार्टी में इस मुद्दे पर मतभेद खड़ा हो गया है। पार्टी की हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव की सदस्य मेक्सिन वाटर्स ने पिछले हफ्ते कहा था कि अगर चाउविन को बरी कर दिया जाता है, तो प्रदर्शनकारियों को अधिक टकराव का रुख दिखाना होगा। हालांकि सोमवार को उन्होंने सफाई दी कि उनका मतलब यह था कि प्रदर्शनकारियों को न्याय और पुलिस व्यवस्थाओं के बरक्स अधिक टकराव का रुख अपनाना पड़ेगा। वाटर्स के इस बयान से खफा हाउस में रिपब्लिकन पार्टी के नेता केविन मैकार्थी ने कहा है कि वे सदन में वाटर्स की निंदा का प्रस्ताव पेश करेंगे।

रिपब्लिकन पार्टी ने बकायदा एक खुले पत्र में वाटर्स और उनके बयान का समर्थन करने वाले डेमोक्रेट नेताओं की आलोचना की है। वाटर्स का समर्थन करने वाले डेमोक्रेट नेताओं में हाउस की स्पीकर नैंसी पेलोसी भी हैं। उन्होंने कहा है कि वे वाटर्स के खिलाफ किसी निंदा प्रस्ताव को मंजूरी नहीं देंगी और ना ही वाटर्स को माफी मांगने की जरूरत है।

फ्लॉयड हत्याकांड में फैसले को राष्ट्रपति जो बाइडन के लिए एक बड़ा मौका माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक पिछले हफ्ते व्हाइट हाउस में हुई एक बैठक में बाइडन ने कहा था कि वे इस मामले में आने वाले फैसले के नतीजों को लेकर चिंतित हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी में इस बात चर्चा चल रही है कि क्या बाइडन को फैसला आने के तुरंत बाद राष्ट्र को संबोधित करना चाहिए।


गौरतलब है कि ब्लैक समुदाय डेमोक्रेटिक पार्टी का एक मजबूत वोट आधार है। बाइडन ने पिछले राष्ट्रपति चुनाव में देश की आपराधिक न्याय व्यवस्था में बुनियादी सुधार का वादा किया था। लेकिन अभी तक उसने इस दिशा में कोई पहल नहीं की है। ऐसे में फिर अगर एक आरोप छूट गया, तो बाइडन के लिए बड़ी सियासी मुश्किल खड़ी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed