{"_id":"5df2acfb8ebc3e87f846d3f7","slug":"the-third-general-election-will-be-held-in-israel-within-a-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्राइल में एक साल के भीतर होगा तीसरा आम चुनाव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इस्राइल में एक साल के भीतर होगा तीसरा आम चुनाव
Fri, 13 Dec 2019 02:41 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 13 Dec 2019 02:41 AM IST
सार
- बुधवार मध्यरात्रि की समय सीमा खत्म होने से पहले ही संसद भंग करने की प्रक्रिया शुरू
- विपक्ष का आरोप, साल में तीसरी बार चुनाव के लिए नेतन्याहू जिम्मेदार
विज्ञापन
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल में दो-दो चुनावों के बाद भी सरकार न बना पाने के कारण देश को एक साल से भी कम समय में तीसरी बार चुनावों का सामना करना पड़ रहा है। अब तीसरा चुनाव पहले दोनों की तुलना में ज्यादा निर्णायक होगा क्योंकि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भ्रष्टाचार के तीन गंभीर मामलों में आरोपित हो चुके हैं और विपक्ष पर तय समयावधि में सरकार बनाने में नाकाम रहने का आरोप है।
तीसरे चुनाव से पहले विपक्ष का आरोप है कि साल में तीसरी बार चुनाव के लिए नेतन्याहू जिम्मेदार हैं, क्योंकि वह अपने आपको कानूनी मामलों से बचाना चाहते हैं। दरअसल तीसरी बार चुनाव के लिए सांसद एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराते नजर आए।
सांसदों ने एक प्रस्ताव पास कर संसद को भंग कर दिया क्योंकि बुधवार मध्यरात्रि तक सरकार बनाने की समय सीमा खत्म होने के बाद भी कोई पार्टी सरकार नहीं बना पाई। हालांकि सांसदों ने इससे पहले ही संसद भंग करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। सांसदों ने 2 मार्च 2020 को मतदान के लिए प्रस्ताव पास किया है।
विज्ञापन
इससे पहले इस्राइल में इसी साल अप्रैल और सितंबर में आम चुनाव हुए थे और दोनों बार किसी भी एक दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला। अब तीसरे चुनाव में भी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी और बेनी गैंट्ज की ब्लू एंड व्हाइट पार्टी बहुमत के लिए जोर लगाएंगी।