फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   The temporary flight restriction that was in place over Lake Michigan during NORAD operations has been lifted

US: अमेरिका ने मिशिगन झील के हवाई क्षेत्र से अस्थायी उड़ान प्रतिबंध हटाया, एक और वस्तु को मार गिराया

Mon, 13 Feb 2023 04:23 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा/वाशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा/वाशिंगटन। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 13 Feb 2023 04:23 AM IST
सार

अमेरिकी सैन्य लड़ाकू विमानों ने रविवार को ह्यूरोन झील के पास एक अष्टकोणीय वस्तु को मार गिराया है। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि इस महीने इस तरह की चौथी वस्तु को मार गिराया गया है।

विज्ञापन
The temporary flight restriction that was in place over Lake Michigan during NORAD operations has been lifted
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

आसमान में संदिग्ध वस्तुओं और गुब्बारों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिकी सेना ने अमेरिका-कनाडा सीमा के पास ह्यूरोन झील (Huron Lake) के ऊपर उड़ने वाली एक वस्तु को मार गिराया है। अधिकारियों ने कहा कि इस महीने इस तरह का यह चौथा मामला है। न्यूज एजेंसी रायटर ने यह जानकारी दी है। रायटर ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया है कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने संदिग्ध वस्तु को मार गिराने का आदेश दिया क्योंकि यह मिशिगन के ऊपरी प्रायद्वीप और यूएस-कनाडा सीमा पर ह्यूरोन  झील के पास से गुजर रहा था।

विज्ञापन


रायटर की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सैन्य लड़ाकू विमानों ने रविवार को ह्यूरोन झील के पास एक अष्टकोणीय वस्तु को मार गिराया है, जिसमें तार लटके हुए थे लेकिन कोई पेलोड नहीं था। यह सैन्य खतरा पैदा नहीं कर सकता है या निगरानी क्षमता नहीं रखता है, लेकिन संभावित रूप से घरेलू हवाई यातायात में हस्तक्षेप कर सकता था। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि इस महीने इस तरह की चौथी वस्तु को मार गिराया गया है। उन्होंने बताया कि उत्तर अमेरिकी सुरक्षा बल हवाई खतरों के लिए हाई अलर्ट पर हैं। पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर दो अमेरिकी अधिकारियों ने रायटर को बताया कि सेना ने वस्तु को मार गिराया है, लेकिन उन्होंने यह बताने से इनकार कर दिया कि क्या यह बड़े सफेद चीनी गुब्बारे जैसा दिखता है जिसे इस महीने की शुरुआत में मार गिराया गया था।
विज्ञापन


मिशिगन में जहां घटना हुई थी उस जिले का प्रतिनिधित्व करने वाली अमेरिकी प्रतिनिधि एलिसा स्लोटकिन ने कहा कि अमेरिकी वायु सेना और नेशनल गार्ड के पायलटों ने वस्तु को मार गिराया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, इस मिशन को अंजाम देने वाले सभी लोगों ने शानदार काम किया। वहीं, कनाडाई जांचकर्ता शनिवार को कनाडा के यूकोन क्षेत्र में एक अमेरिकी जेट द्वारा मार गिराए गए एक अज्ञात उड़ने वाली वस्तु के मलबे की खोज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिशिगन झील के हवाई क्षेत्र में लगाया गया अस्थायी उड़ान प्रतिबंध हटाया
उत्तरी अमेरिकी एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (NORAD) के संचालन के दौरान क्षेत्र में हवाई यातायात की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मिशिगन झील के ऊपर लगाया गया अस्थायी उड़ान प्रतिबंध हटा लिया गया है। NORAD ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी सूचना दी है। 

NORAD की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि अमेरिकी संघीय विमानन प्रशासन (US Federal Aviation Administration) के सहयोग से उत्तरी अमेरिकी एयरोस्पेस डिफेंस कमांड ने मिशिगन झील के हवाई क्षेत्र में अस्थायी उड़ान प्रतिबंध लगाया था। यह प्रतिबंध 12 फरवरी को लगभग 12 PM ईएसटी (स्थानीय समयानुसार) पर लगाया गया था। इसका मकसद उत्तर अमेरिकी एयरोस्पेस डिफेंस कमांड के संचालन के दौरान इस क्षेत्र में हवाई यातायात की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। लेकिन अब अस्थायी उड़ान प्रतिबंध हटा दिए गए हैं।
 

यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) की ओर से  रविवार को जारी एक नोटिस के अनुसार, इससे पहले मिशिगन झील के ऊपर हवाई क्षेत्र को राष्ट्रीय रक्षा कारणों से अस्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया था। नोटिस में कहा गया है कि हवाई क्षेत्र को 'राष्ट्रीय रक्षा' कारणों से प्रतिबंधित किया जा रहा है। हालांकि, पेंटागन या एफएए की ओर से इस मामले में तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई। अमेरिकी विमान द्वारा एक चीनी जासूसी गुब्बारे और दो अज्ञात उड़ने वाली वस्तुओं को मार गिराए जाने के बाद हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया गया था।



फॉक्स न्यूज ने बताया कि एफएए घोषणा में कहा गया है कि निर्दिष्ट प्रक्रिया का पालन करने में विफल रहने वाले पायलटों को रोका जा सकता है, हिरासत में लिया जा सकता है और कानून प्रवर्तन या सुरक्षा कर्मियों द्वारा पूछताछ की जा सकती है। एफएए ने यह भी चेतावनी दी कि ऐसे पायलटों का हवा में घातक बल से सामना हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed