फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   The price of a bitcoin crossed 50 thousand dollars for the first time

एक बिटकॉइन की कीमत पहली बार 50 हजार डॉलर के पार

Wed, 17 Feb 2021 12:08 AM IST
Amit Mandal बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: Amit Mandal Updated Wed, 17 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
The price of a bitcoin crossed 50 thousand dollars for the first time
बिटकॉइन - फोटो : pixabay

डिजिटल करेंसी बिटकॉइन की वृद्धि मंगलवार को भी जारी रही और पहली बार इसकी एक इकाई की कीमत 50 हजार डॉलर के पार चली गई। करीब साल भर पहले बिटकॉइन की एक इकाई की कीमत 10 हजार डॉलर थी। पिछले तीन महीने में ही बिटकॉइन का दाम करीब 200 प्रतिशत चढ़ा है।

विज्ञापन


बिटकॉइन को ऐसे समय में तेजी मिल रही है जब अधिक से अधिक कंपनियां उथल-पुथल वाली डिजिटल मुद्रा को भुगतान के माध्यम के रूप में मान्यता पाने की बात मानते जा रही हैं। हालांकि अभी तक बिटकॉइन खरीदने वालों ने इसे सोने जैसे जिंस की तरह ही इस्तेमाल किया है, क्योंकि अभी इसे सेवा या सामान के बदले कुछ ही जगहों पर स्वीकार किया जाता है।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह 10 बजे से पहले कम-से-कम छह बार बिटकॉइन 50 हजार डॉलर के पार गया।

इससे पहले दुनिया के सबसे अमीर शख्स और इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की एक घोषणा से बिटक्वाइन की कीमत उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी। टेस्ला ने यह घोषणा की थी कि उसने क्रिप्टोकरेंसी में 1.5 अरब डॉलर का निवेश किया है। इस घोषणा के बाद बिटक्वाइन की कीमत में 15 फीसदी की तेजी आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे बिटक्वाइन की कीमत 44,141 डॉलर पर पहुंच गई थी। यह पहला मौका था जब बिटक्वाइन की कीमतें 44,000 डॉलर के पार पहुंची। टेस्ला ने यह भी कहा था कि वह अपनी इलेक्ट्रिक कारों के भुगतान के लिए डिजिटल टोकन को अपनाएगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed