फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   The path of peace in Afghanistan is not easy, peace talks increased with Taliban attack

अफगानिस्तान में आसान नहीं अमन की राह, शांति वार्ता के साथ ही बढ़े तालिबान के हमले

Sun, 13 Sep 2020 11:51 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 13 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
The path of peace in Afghanistan is not easy, peace talks increased with Taliban attack
आतंकी समूह तालिबान - फोटो : पीटीआई

कतर की राजधानी दोहा में भले ही बहुप्रतीक्षित अफगानिस्तान सरकार और आतंकी समूह तालिबान के बीच शांति वार्ता शुरू हो गई हो, मगर अमन कायम होने की राह आसान नहीं दिखती। दरअसल, अमेरिका की पहल पर शांति वार्ता शुरू तो हो गई, मगर तालिबानियों के हमले बढ़ गए हैं।

विज्ञापन


अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता फवाद अमन ने कहा, शांति वार्ता शुरू होने के साथ ही हम उम्मीद कर रहे थे कि तालिबान अपने आतंकी हमलों में कमी लाएगा, मगर दुर्भाग्य से ये हमले कम होने की बजाय और बढ़ गए। उन्होंने कहा, जब कतर में शुक्रवार को वार्ता हो रही थी, उसी दौरान अफगानिस्तान सरकार के सुरक्षा बलों और प्रतिष्ठानों पर 18 हमले किए गए।
विज्ञापन


शनिवार को भी बड़ी संख्या में हमलों को अंजाम दिया गया। इस वार्ता में भारत समेत कई देशों के प्रतिनिधियों ने वर्चुअली हिस्सा लिया और तालिबान को फौरन संघर्षविराम की घोषणा करने को कहा, ताकि दशकों से हिंसा की आग में झुलस रहे अफगानिस्तान और तालिबान में सार्थक समझौता हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, वार्ता में तालिबान ने संघर्षविराम के बारे में कुछ नहीं कहा। अफगानिस्तान शांति परिषद के प्रमुख अब्दुल्लाह अब्दुल्लाह ने कहा, हमारी पहली प्राथमिकता महत्वपूर्ण रूप से हिंसा में कमी आए और स्थायी तौर पर संघर्षविराम लागू हो।
 
भारत की प्रतिबद्धता के लिए हमेशा आभारी रहेगी अफगान सरकार
अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेशमंत्री मोहम्मद हनीफ आतमार ने कहा है कि अफगानिस्तान के प्रति भारत की एकजुटता और प्रतिबद्धता के लिए अफगानिस्तान सरकार हमेशा आभारी रहेगी। उन्होंने विदेशमंत्री एस जयशंकर के अफगानिस्तान में शांति को समर्थन देने पर ट्वीट करते हुए यह बात कही।
 
अमेरिका अफगानी लोगों के हितों की रक्षा करेगी
अफगानिस्तान में सुलह के लिए अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि राजदूत जालमे खलीलजाद ने कहा है कि दोहा में हो रही शांति वार्ता में अमेरिका अफगानी लोगों के हितों की रक्षा करेगी। उन्होंने कहा, अफगानिस्तान संकट को खत्म करने के लिए हर हाल में समाधान की ओर पहुंचना होगा।
 
भारत के लिए बातचीत क्यों अहम?
अफगानिस्तान में करीब 1700 भारतीय हैं जो वहां की बैंकिंग, सुरक्षा और आईटी सेक्टर की कंपनियों के अलावा अस्पतालों में काम करते हैं। एक समझौते के तहत भारत ने अफगानिस्तान में बड़े पैमाने पर निवेश किया है। अफगानिस्तान का नया संसद भवन बनाने के अलावा भारत वहां पर बांध, सड़क, शिक्षण संस्थान और अस्पताल बना रहा है।


साथ ही भारत अफगानिस्तान को कृषि, विज्ञान, आईटी और शरणार्थी पुनर्वास के कार्यक्रमों में भी सहयोग दे रहा है। 2016 के समझौते के तहत ईरान के चाबहार बंदरगाह से अफगान सीमा तक ट्रेन चलाने की योजना है। ऐसे में यह शांति वार्ता विफल रहती है या उसके नतीजे भारत के अनुकूल नहीं रहते, तो भारत के लिए भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed