{"_id":"615fdc9f8ebc3e61f2343f10","slug":"the-one-who-saved-the-life-of-gorilla-nadakasi-14-years-ago-died-in-his-arms","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार भरे 'बेनाम रिश्ते' का अंत: 14 साल पहले गोरिल्ला 'नदाकासी' की जिसने बचाई थी जान, आज उसी की बाहों में तोड़ा दम ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
प्यार भरे 'बेनाम रिश्ते' का अंत: 14 साल पहले गोरिल्ला 'नदाकासी' की जिसने बचाई थी जान, आज उसी की बाहों में तोड़ा दम
Fri, 08 Oct 2021 11:22 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:22 AM IST
सार
माउंटेन गोरिल्ला(नदाकासी) की मां को मार दिया गया था। तब आंद्रे बाउमा ने नदाकासी को बचाया था और अपने सीने से लगा लिया था।
विज्ञापन
नदाकासी ने अपने कार्यवाहक आंद्रे की बाहों में तोड़ा दम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जानवर इंसानों की तरह बोल नहीं सकते। वो न ही बातों से अपना प्यार जता सकते हैं, लेकिन अपने भाव से उस लगाव को जरूर बता सकते हैं, जो वे आपसे महसूस करते हैं। इन दिनों एक ऐसी ही तस्वीर वायरल हो रही है, जो इंसानों और जानवरों के बीच गहरे प्यार को दर्शाती है। यह तस्वीर है पूर्वी कांगों के नेशनल पार्क की, जिसमें 14 वर्ष की माउंटेन गोरिल्ला अपने कार्यवाहक आंद्रे बाउमा की बाहों में लिपटी हुई है और ऐसे ही लिपटे-लिपटे उसने अपना दम भी तोड़ दिया।
विज्ञापन
14 साल पहले बचाया था आंद्रे ने
नदाकासी(माउंटेन गोरिल्ला) सिर्फ दो महीने की थी, जब उसकी मां को 14 साल पहले सशस्त्र मिलिशिया ने मार गिराया था। अपनी मां के मृत शरीर से नदाकासी लिपटी हुई थी। तभी विरूंगा रेंजर्स आंद्रे बाउमा ने उसे बचाया था और उसे अपनी बांहों में जकड़ लिया था, जिससे वह जिंदा रह सके। इसके बाद नदाकासी को एक और गोरिल्ला के साथ सेनक्वेकवे सेंटर में भेज दिया गया था, जहां यह दोनों जोड़ी एक साथ रहते थे, लेकिन 26 सितंबर को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
आखिरी वक्त भी बाउमा से लिपट गई नदाकासी
जब बाउमा ने नदाकासी को बचाया था तब भी वह उससे लिपट गई थी। अपनी आखिरी सांस के दौरान भी वह तस्वीर में बाउमा की छाती से लिपटी हुई दिखाई दे रही है। बाउमा का कहना है कि - 'इस तरह का प्यार करना और उसकी देखभाल करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मुझे गर्व है कि नदाकासी मुझे अपना दोस्त मानती थी। मैं उसे एक बच्चे की तरह प्यार करता था। हम दोनों खूब बातें भी करते थे। उसकी कमी खलेगी।'
विज्ञापन
सेल्फी के बाद हो गई थी पापुलर
नदाकासी एक सेल्फी के बाद पापुलर हो गई थी। 2019 में पार्क रेंजर मैथ्यू शामवु ने सेनक्वेकवे सेंटर पर नदाकासी और उसके साथी गोरिल्ला के साथ एक सेल्फी ली थी। यह तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थी, जिसके बाद नदाकासी काफी पापुलर हो गई थी।