{"_id":"5ee84a6db8b79e2a7965d0a8","slug":"the-mayors-of-germany-poland-opened-the-boundary-by-breaking-the-chain-says-people-come-with-double-enthusiasm","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्मनी, पोलैंड के मेयरों ने जंजीर तोड़कर खोली सीमा, कहा- दोगुने उत्साह के साथ आएं लोग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जर्मनी, पोलैंड के मेयरों ने जंजीर तोड़कर खोली सीमा, कहा- दोगुने उत्साह के साथ आएं लोग
Tue, 16 Jun 2020 11:18 AM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, म्युनिख
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, म्युनिख
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 16 Jun 2020 11:18 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस महामारी के बीच यूरोपीय देशों ने एक-दूसरे से लगने वाली सीमाओं को खोलना शुरू कर दिया है। सोमवार को जर्मनी और पोलैंड की सीमा पर बसे दो कस्बों के मेयर ने जंजीरों को तोड़कर दोनों देशों के बीच सीमाओं को फिर से खोल दिया।
विज्ञापन
जर्मनी के गोर्लिट्ज कस्बे के मेयर ऑक्टेवियन उर्सु और पोलैंड के गोर्जेलेक कस्बे के मेयर रफाल ग्रोनिक्ज ने गेट पर लगी जंजीर को तोड़ा और फिर दोनों देशों की सीमाएं लोगों के लिए खोल दी गईं। दरअसल, सोमवार से कई यूरोपीय देशों ने सीमाएं खोलने की शुरुआत की है।
विज्ञापन
जिन यूरोपीय देशों में सीमाओं को फिर से खोला है उनमें इटली, फ्रांस, जर्मनी, बेल्जियम और पुर्तगाल जैसे देश शामिल हैं। जर्मनी और पोलैंड के बीच सीमा को खोलने के बाद दोनों मेयर ने कहा कि हम चाहते हैं कि दोनों देशों में लोग दोगुने उत्साह के साथ आएं। इसलिए सीमाओं को फिर से खोला गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: जर्मनी का तरीका अपना कर दुनिया बच सकती है कोरोना के संक्रमण से
तीन महीने से बंद सीमाओं को खोलने का दौर जारी है। हालांकि, यह अनलॉक सिर्फ यूरोपीय देशों के नागरिकों के लिए किया गया है। यूरोप के 44 में से 35 देशों ने अपनी सीमाएं खोल दी हैं। फ्रांस में अनलॉक के मौके पर राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि देश ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में पहली जीत हासिल कर ली है। पेरिस में बार और रेस्तरां को खोलने का काम जारी है। वहीं, देश में 22 जून से सभी स्कूलों को फिर से खोल दिया जाएगा।