फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   The Israel Defence Force said Hamas won't have military capabilities after war says Israeli Army

Israel-Hamas Conflict: ‘संघर्ष के अंत तक नहीं बचेगी हमास की ताकत’, इस्राइली सेना ने दी चेतावनी

Wed, 11 Oct 2023 12:43 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, येरुशलम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, येरुशलम Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 11 Oct 2023 12:43 PM IST
सार

आईडीएफ के प्रवक्ता जोनाथन ने बताया कि हमास द्वारा इस्राइल पर किए हमले चार दिन से जारी हैं। संघर्ष में मरने वालों की संख्या 12 सौ से अधिक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि घायलों की संख्या भी बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन
The Israel Defence Force said Hamas won't have military capabilities after war says Israeli Army
आईडीएफ के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल जोनाथन कॉनरिकस ने हमास को दी चेतावनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आतंकी संगठन हमास की ओर से इस्राइल पर किए गए हमले के बाद तनाव बढ़ता जा रहा है। दोनों तरफ से संघर्ष अब तक 2100 से ज्यादा जानें जा चुकी हैं। इस्राइल के रक्षा बल (आईडीएफ) के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल जोनाथन कॉनरिकस का कहना है कि इस्राइल में हमास के हमलों से 1200 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। वहीं 27 सौ से अधिक लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन

घायलों की संख्या बढ़ती जा रही
जोनाथन ने बताया कि हमास द्वारा इस्राइल पर किए हमले चार दिन से जारी हैं। संघर्ष में मरने वालों की संख्या 12 सौ से अधिक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि घायलों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। आईडीएफ के प्रवक्ता ने कहा कि गाजा बॉर्डर पर तीन लाख से अधिक सैनिकों को तैनात किया गया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि संघर्ष खत्म होने तक हमास के पास कोई ताकत नहीं बचेगी। 

विज्ञापन

तीन लाख जवानों को देश की रक्षा का जिम्मा
सोशल मीडिया एक्स पर प्रवक्ता ने लाइव आकर कहा कि हमने हथियारों से लैस जवानों को सीमा की सुरक्षा में लगा दिया है। अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े तीन लाख जवानों को देश की रक्षा का जिम्मा सौंपा है। वे लोग गाजा पट्टी के पास पहुंच गए हैं और आतंकियों के हमलों को असफल करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए इस्राइल सरकार तैयार है कि संघर्ष के अंत में हमास के पास कोई सैन्य क्षमता नहीं बचेगी, जिससे वह इस्राइली नागरिकों को धमकी दे सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आवासीय इमारत नहीं, हमास का ठिकाना था
उन्होंने इस्राइल में मौतों की बढ़ती संख्या के पीछे का कारण भी बताया और दावा किया कि उन्हें हमास के हमले में मारे गए लोगों के शव मिल रहे हैं। आईडीएफ ने गाजा में एक इमारत पर बम से किए हमले को लेकर भी स्पष्टीकरण दिया। दरअसल, इसे आवासीय इमारत बताया जा रहा था। उन्होंने कहा, ‘जिस इमारत पर हमला किया गया है उसे रिहायशी इमारत बताया जा रहा है, जबकि वहां हमास के आतंकियों का ठिकाना था। वह नागरिकों के घरों, कार्यालयों और मुख्यालयों का उपयोग हमले की साजिश रचने के लिए कर रहे हैं।  

इससे पहले आज हमास पर अपने हवाई हमले को जारी रखने हुए आईडीएफ ने कहा कि उसने गाजा पट्टी के अल फुरकान में आतंकवादी समूह के 200 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया है। वहीं, एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हमास द्वारा किए गए हमले के पीछे का मास्टमाइंड दइफ है। दइफ के पिता के घर पर भी हमले किए गए हैं। 

अबतक 2100 लोगों की मौत

आतंकी संगठन हमास की ओर से इस्राइल पर किए गए हमले का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। जहां पश्चिमी देशों ने अब इस संघर्ष में इस्राइल का साथ दिया है, तो वहीं पश्चिमी एशिया के कई देशों ने हमास के कदम का समर्थन किया है। इस बीच दोनों तरफ से संघर्ष अब तक 2100 से ज्यादा जानें जा चुकी हैं। जहां इस्राइल में हमास के हमलों से 1200 से ज्यादा की मौत हुई है तो वहीं गाजा पट्टी में इस्राइली वायुसेना के वार से 900 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed